Atishi ka UP Connection: दिल्ली की नई CM हैं यूपी की बहुरिया, जानिए कैसे और कहां से है कनेक्शन?

Atishi Singh and Mirzapur Connection: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री अब आतिशी सिंह होंगी और 21 सितंबर को सीएम पद की शपथ लेंगी, इस बारे में गुरुवार को आप पार्टी ने बयान जारी किया है।

मालूम हो कि मंगलवार को आप की विधायक दल की बैठक में उनका नाम फाइनल हुआ, जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।

Atishi singh

दिल्ली की इस सियासी हलचल के बीच उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अनंतपुर गांव में मंगलवार को जमकर धूम-धड़ाका हुआ और मिठाईया बांटी गईं क्योंकि ये गांव आतिशी सिंह का ससुराल है।

दिल्ली की नई CM हैं यूपी की बहुरिया,मिर्जापुर है ससुराल

दरअसल आतिशी के ससुर पंजाब सिंह इसी गांव के रहने वाले हैं, उनका पैतृक निवास यहीं था। मालूम हो कि पंजाब सिंह बीएचयू के वाइस चांसलर और ICAR के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वो एक सशक्त व्यक्कित्व के मालिक हैं। वो शिक्षा विभाग के सचिव की कुर्सी संभाल चुके हैं तो वहीं वो भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक भी रहे हैं।

इकलौते बेटे प्रवीण सिंह से आतिशी की शादी हुई है

इन्हीं के इकलौते बेटे प्रवीण सिंह से आतिशी की शादी हुई है। दोनों को साथ में काम करते-करते इश्क हुआ और साल 2014 में दोनों ने परिवार वालों की मर्जी से शादी कर ली। गौरतलब है कि प्रवीण सिंह इन दिनों सद्भावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी से जुड़े हुए हैं। वो एक रिसर्चर हैं औऱ IIT Delhi और IIM से पढ़े हुए हैं।

आतिशी सक्रिय राजनीति का हिस्सा बन गईं...

सोशल सर्विस करते-करते ही उनकी मुलाकात आतिशी से हुई थी। वो भी आप पार्टी से जुड़े हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने लो प्रोफाइल ही रहना पसंद किया और आतिशी सक्रिय राजनीति का हिस्सा बन गईं और आज वो सीएम की कुर्सी संभालने जा रही हैं। मालूम हो कि आतिशी का पूरा नाम आतिशी मार्लेना सिंह हैं, इनका जन्म 8 जून 1981 को हुआ था. उनके पिता विजय कुमार सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं।

आतिशी आप पार्टी की काफी पढ़ी-लिखी नेता हैं

साल 2001 में सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतिहास विषय में ग्रेजुएशन करने वाली आतिशी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है। 43 साल की आतिशी आप पार्टी की काफी पढ़ी-लिखी नेता हैं और आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले आतिशी ने एमपी के छोटे से गांव में 7 साल तक काम किया था और वो आंध्रा के भी एक स्कूल में अध्यापिका रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+