Delhi Weather Today: राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.2 °C रिकॉर्ड हुआ, AQI क्या है जानिए

नई दिल्ली, 17 फरवरी 2022: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बहुत चौंकाने वाली बात है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि, अब आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Recommended Video

    Weather Update: देश के कई राज्यों में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने दिया Rain का अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    Delhi Weather Today

    मौसम विभाग ने बताया कि, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 86 प्रतिशत रही। आज दिन के दौरान मौसम वैज्ञानिकों ने आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Delhi Weather Today

    'खराब' श्रेणी में वायु गुणवत्ता

    मौसम साफ रहने के बावजूद दिल्ली में वायु की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब 9 बजे 'खराब' श्रेणी (266) में दर्ज किया गया। इसी तरह इसके पड़ोसी शहरों फरीदाबाद (269), गाजियाबाद (283), गुरुग्राम (288), नोएडा (244) और ग्रेटर नोएडा (242) का एक्यूआई भी 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है।

    Delhi Weather Today

    मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच एक्यूआई को 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+