दिल्ली: मुनक नहर टूटने से बवाना में आई भयंकर बाढ़, पानी में डूबे घर, जनजीवन हुआ प्रभावित
दिल्ली को पानी पहुंचाने वाली मुनक नहर का एक गुरुवार की सुबह टूट गया जिसके कारण कई हिस्से जलमग्न हो गए, जिससे कई निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बवाना के जेजे कॉलोनी इलाके में कमर तक पानी में घुसते स्थानीय लोगों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इन तस्वीरों में घरों, स्कूलों और अस्पतालों में पानी भरा हुआ दिख रहा है।

जेजे कॉलोनी निवासी शिवम कुमार गुरुवार को सुबह-सुबह अपने घर और पड़ोस में पानी भर जाने की आवाज सुनकर चौंक गए। वहीं बाढ़ से प्रभावित मोहिना ने कहा "चूंकि पानी हमारे घर में घुस गया है, इसलिए हम अंदर नहीं जा सकते। हम अपने बच्चों के लिए खाना नहीं बना सकते, और उन्हें दूर रखने के लिए कोई सुरक्षित स्थान भी नहीं है।
जनजीवन हुआ प्रभावित
एक अन्य स्थानीय निवासी अरुण कुमार ने बाढ़ के कारण होने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया, "हम कुछ भी करने में असमर्थ हैं, सब कुछ रुक गया है और हम खाना भी नहीं बना सकते। बच्चे पानी में खेल रहे हैं क्योंकि उन्हें स्थिति समझ में नहीं आ रही है।"
बता दें हरियाणा से दिल्ली को पानी की पहुंचाने वाली मुनक नहर की एक उप-शाखा में बुधवार देर रात दरार आ गई। एक स्थानीय निवासी ने बताया देर रात शोर सुनकर मेरी नींद खुली तो मैंने देखा कि मेरा घर और पड़ोस जलमग्न हो गया था। अपने परिवार के सदस्यों को जगाने के बाद हम सभी जल्दी-जल्दी घर से बाहर निकले और पता लगाया कि क्या हुआ है।"
एक अन्य प्रभावित महिला ने बताया, "पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं है। हमारे घर में बच्चे और बुज़ुर्ग हैं; ऐसी स्थिति से निपटना मुश्किल है क्योंकि उनके आराम करने के लिए कोई जगह नहीं है।"
स्थिति से निपटने के प्रयास
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने बताया कि दरार को भरने के लिए तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा "दरार को भरने के लिए मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। हम हरियाणा के साथ लगातार संपर्क में हैं। सीएलसी तटबंध में दरार की सूचना मिलने के बाद, ककरोई हेड से इसमें छोड़े गए पानी को मुनक नहर की दूसरी उप-शाखा में मोड़ दिया गया।"












Click it and Unblock the Notifications