पालम विधानसभा में AAP कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए सांसद संजय सिंह
New Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर रणनीतिक तौर पर दूसरे दलों से बढ़त बना ली है। मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी अभी जहां फरवरी में होने जा रहे चुनाव को लेकर एक भी टिकट अभी तक जारी नहीं कर पाई है। टिकटों के मामले में फैसला तक नहीं ले पाई है, जबकि आम आदमी पार्टी ने अंतिम लिस्ट जारी करने के साथ बची हुईं 38 सीटों पर प्रत्याशियों की टिकट घोषित कर साफ कर दिया है कि वह पूरी तरह से चुनाव रंग में रंग गई है।
इस क्रम में मंगलवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पालम विधानसभा में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी जोगिंद्र सोलंकी के पक्ष में वोट करने की अपील की। आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से रणनीति के तहत काम करने की अपील की।

आतिशी ने तिलक नगर में की पदयात्रा
वही, मंगलवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने तिलक नगर विधानसभा में पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। आतिशी ने कहा कि "देश में बड़े-बड़े लोगों को सुविधाएं तो सब देते हैं लेकिन देश में एक नेता ऐसा आया जिसने गरीब लोगों को सुविधाएं दीं, उस नेता का नाम है अरविंद केजरीवाल।"












Click it and Unblock the Notifications