6 साल की बेटी को लगी अवैध संबंधों की भनक, तो मां ने प्रेमी संग उतार दिया मौत के घाट

दिल्ली में 6 साल की एक मासूम बच्ची का उसी की मां ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि उसे अपनी मां के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था। बच्ची किसी को बता न दे, इसलिए मां ने अपने प्रेमी संग मिलकर उसे मार डाला।

Recommended Video

    Delhi : माँ को गन्दी हरकत करते हुए बेटी ने पकड़ा, माँ ने गला रेत कर दी हत्या | वनइंडिया हिंदी
    Murder

    नई दिल्ली। दिल्ली में 6 साल की एक मासूम बच्ची का उसी की मां ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि उसे अपनी मां के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था। बच्ची किसी को बता न दे, इसलिए मां ने अपने प्रेमी संग मिलकर उसे मार डाला। पुलिस ने मां और आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

    बच्ची अचानक हो गई लापता

    बच्ची अचानक हो गई लापता

    दिल्ली के गाजीपुर में एक मां ने अपनी ही बच्ची की गला रेत कर हत्या कर दी। 6 साल की मासूम काजल अपने माता-पिता और तीन भाई-बहनों के साथ गाजीपुर डेयरी फॉर्म में रहती थी। बुधवार रात जब वो अपने भाई-बहनों के साथ टीवी देख रही थी तो अचानक उठकर बाहर चली गई। कुछ ही घंटों में मां परेशान होकर उसे ढूंढने लगी। पिता और आसपास के सारे लोग काजल को ढूंढते रहे लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

    भाई ने कहा, बहन को भूत उठाकर ले गया

    भाई ने कहा, बहन को भूत उठाकर ले गया

    आखिर में हार मानकर परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्ची को ढूंढ रहे परिजनों को छत पर बच्ची का शव बरामद हुआ जिसके बाज पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने पाया कि बच्ची की हत्या गला रेत कर की गई है। जब छानबीन शुरू की तो कई तरह की बातें सामने निकल कर आईं। काजल के भाई ने पुलिस को कहा कि उसे भूत उठाकर ले गया है। इसके बाद मामला तंत्रमंत्र और अंधविश्वास का लगने लगा। लेकिन फिर तभी पुलिस को पास में रहने वाले एक लड़के के लापता होने के बारे में मालूम चला।

    बेटी ने मां को देखा आपत्तिजनक हालत में

    बेटी ने मां को देखा आपत्तिजनक हालत में

    इसके बाद पुलिस को सेक्सुअल असॉल्ट के बारे में शक हुआ लेकिन छानबीन में ऐसा कुछ नहीं निकला। जब पुलिस ने लापता लड़के को घर दबोचा तो उसने पूरी बात बताई जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। 23 साल के सुधीर ने बताया कि उसका काजल की मां मुन्नी देवी से अफेयर चल रहा था। एक दिन काजल ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और कहने लगी कि वो ये सारी बातें पापा को बताएगी। पति को मुन्नी के अवैध संबंधों के बारे में पता न चल जाए, इसलिए उसने बेटी को मारने की ही साजिश रच डाली।

    बेटी मां से बचाने की लगाती रही गुहार

    बेटी मां से बचाने की लगाती रही गुहार

    मुन्नी ने सुधीर के साथ मिलकर काजल को मारने का प्लान बनाया। वो किसी बहाने से काजल को छत पर ले गई जहां सुधीर ने उसका गला दबा दिया। सुधीर ने पुलिस को ये भी बताया कि बच्ची बार-बार अपनी मां के सामने गिड़गिड़ाकर रही थी। वो कह रही थी कि 'मां मुझे बचा लो, मत मारो'। इसके बावजूद मां का दिल नहीं पसीजा और उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+