दिल्ली के पॉश इलाके में मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या, फ्लैट में खून से लथपथ मिले शव

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके वसुंधरा एन्क्लेव में सोमवार सुबह मां-बेटी की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह जब घर में काम करने वाली नौकरानी पहुंची तो मां-बेटी के शव फ्लैट के अंदर खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

mother and daughter killed in delhi

पति की मौत के बाद फ्लैट में अकेले रहती थीं मां-बेटी

जानकारी के मुताबिक, सुमिता अपनी बेटी स्मृता के साथ वसुंधरा एन्क्लेव के मानसारा अपार्टमेंट में रहती थीं। सुमिता के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह जब नौकरानी पहुंची तो सुमिता और स्मृता के शव खून से लथपथ पड़े थे। सुमिता इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी, जबकि बेटी हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की ट्रेनिंग ले रही थी।

शरीर पर चाकू से किए गए कई वार

पुलिस के मुताबिक, दोनों के शरीर पर चाकू से वार किए गए हैं। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। माना जा रहा है कि हत्या में किसी जान-पहचान वाले का हाथ हो सकता है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+