Monsoon News: यूपी-राजस्थान के बाद अब दिल्ली में मानसून देगा दस्तक, जानिए राजधानी में कब होगी बारिश?

Monsoon Rain News Update: अब मानसून की बारिश का इंतजार खत्म होने जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से चल रहे उमस भरे मौसम से जल्द छुटकारा मिलेगा। उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद अब जल्द दिल्ली एनसीआर को राहत मिलने वाली है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक मानसून 2 से 3 दिनों के भीतर दस्तक देने जा रहा है। इससे पहले मंगलवार दिन में मानसून राजस्थान में दाखिल हुआ था। ऐसे में दिल्ली में मानसून दो से तीन दिन में अपनी मौजूदगी दर्ज कर सकता है।

Monsoon Rain News

आईएमडी ने 26 जून से 1 जुलाई तक बारिश का अनुमान जाहिर किया है। इसी वजह से यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जून से 28 जून तक हल्की बारिश होगी, जबकि 29 जून से बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना जताई गई है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने के आसार है। वहीं 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बुधवार से मानसून उत्तर-पश्चिम के कुछ राज्यों में अपना असर दिखाना शुरू कर देगा।

दिल्ली-पंजाब को कवर करेगा मानसून

अनुमान जताया जा रहा है कि 1 से 2 दिन के अंदर मानसून पूरे मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से को कवर करेगा। वहीं 27 जून तक मानसून दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में दाखिल हो सकता है। वहीं 3 जुलाई तक इन सभी राज्यों को पूरी तरह कवर करके आगे की ओर बढ़ेगा।

बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को यूपी, बिहार और राजस्थान में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के अमेठी में दो, राजस्थान के भरतपुर में एक 14 साल की लड़की और बिहार में पांच लोगों की बिजली गिरने से जान चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+