Mohalla Clinics: सीएम केजरीवाल बोले- 40 देश देखना चाहते हैं मोहल्ला क्लीनिक की व्यवस्था

आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के बाद पंजाब में भी मोहल्ला क्लीनिक स्थापित कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी पहल की है। सीएम केजरीवाल ने आप सरकार के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुनिया के 40 देश इस व्यवस्था की सरहाना कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 'आप' के इस प्रयास को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। दुनिया के 40 देशों ने मोहल्ला क्लीनिक कि व्यवस्था को देखने की इच्छा जताई है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने द टेलीग्राफ की रिपोर्ट को शेयर करते एक एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर शेयर किया है। जिसमें लिखा गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिमाग की उपज "आम आदमी क्लीनिक" ने केन्या के नैरोबी में वैश्विक स्वास्थ्य आपूर्ति श्रृंखला शिखर सम्मेलन में शीर्ष स्थान हासिल किया। 85 देशों के प्रतिनिधियों ने पंजाब के स्वास्थ्य मॉडल की सराहना की है।

Arvind Kejriwal over Mohalla clinics

भगवंत मान सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए सीएम केजरीवाल ने लिखा, "मोहल्ला क्लीनिक को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान और सराहना मिली। 40 से अधिक देशों ने मोहल्ला क्लीनिक देखने की इच्छा जताई है।"

दरअसल, पंजाब सरकार बड़े स्तर मोहल्ला क्लिनिक के स्थापना पर जोर दे रही है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा है कि राज्य में 100 और मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत जल्द ही जाएगी। ये पूरी तरह से बनकर तैयार हैं और जल्द ही उनमे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो जाएंगी। जिसके बाद राज्य में मोहल्ला क्लीनिक की संख्या 759 हो जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक पंजाब के सभी जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। हर जिला अस्पताल में एक्स-रे की मशीनों के साथ-साथ आईसीयू की सुविधा भी आम जनता के लिए उपलब्ध होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+