गुरुग्राम: हरिद्वार जाने के लिए कैब में बैठा MNC कर्मचारी, दिल्ली में मिली लाश

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे महिपालपुर के जंगल में एक मल्टनेशनल कंपनी में काम करने वाले 27 वर्षीय शख्स, सुनील कुमार भट्ट की पुलिस को शनिवार को लाश मिली। पुलिस के मुताबिक सुनील की लूट के बाद हत्या की गई है। सुनील शुक्रवार शाम में घर से हरिद्वार जाने के लिए एक कैब से निकले थे। पुलिस को कैब ड्राइवर और उसमें बैठे लोगों पर हत्या और लूट का शक है।

हरिद्वार जाने के लिए कैब में बैठा MNC कर्मचारी, दिल्ली में मिली लाश

सुनील कुमार भट्ट के परिवार के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक सुनील की बीते साल ही शादी हुई थी। उनकी एक 4 माह की बेटी है। सुनील मानेसर में एक मल्टीनेशनल कंपनी डेंसो के इंजीनियरिंग विभाग में काम करते थे। सुनील के रिश्तेदार नीरज भट्ट ने बताया, 'सुनील गुरुग्राम से हरिद्वार जाने के लिए गुरुवार शाम में निकले थे। वो गुरुग्राम बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहे थे तभी एक आल्टो कार उनके पास आकर रुकी। ड्राइवर ने सुनील से पूछा कि कहां जाना है? सुनील ने जैसे ही हरिद्वार बताया ड्राइवर ने कहां पीछे 2 सवारी हैं ये भी हरिद्वार जा रही हैं, आओ बैठ जाओ।'

नीरज ने आगे बताया, 'ये करीब शाम 7:30 बजे की बात है। कैब में बैठने के बाद उनकी एक बार घर पर बात हुई थी। लेकिन 8:30 बजे के बाद से कोई संपर्क नहीं हुआ। अगले दिन दिल्ली पुलिस को महिपालपुर के पास के जंगलों से उनका शव मिला। इस बीच गुरुवार पूरी रात उनके एटीएम से दिल्ली के महिपालपुर, शालीमार बाग़, किंग्सवे कैम्प, मजनू का टीला से हर बार 10-10 हजार निकले। शुक्रवार को दिन में 1 से 4 बजे के बीच बिग बाज़ार से उसी कार्ड से शॉपिंग भी हुई।'

नीरज ने बताया कि इस मामले में गुरुग्राम पुलिस का रवैया भी कुछ ठीक नहीं रहा। उन्होंने बताया, 'हम गुरुग्राम पुलिस के पास सुबह सवा चार बजे गए लेकिन उनसे कहा गया कि स्टाफ नहीं है, अभी कुछ नहीं हो सकता। सुबह 9 बजे के बाद आना। पुलिस ने सुबह10:30 बजे तक कुछ नहीं किया। दोपहर में एक सादे कागज पर शिकायत ले ली। शाम 5:30 बजे FIR लिखी है। अब कह रहे हैं, जल्दी कुछ करेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+