मिंटो ब्रिज में जलभराव पर संजय सिंह बोले- हर बारिश में यहां समस्‍या होती है, जल्‍द हल किया जाएगा

Delhi Minto Bridge waterlogging: देश की राजधानी दिल्‍ली में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दे दी है लेकिन उनके लिए ये बारिश समस्‍याओं की बाढ़ लेकर आई है। इसकी वजह है कि पिछली रात हुई बारिश के कारण शहर के विभिन्‍न हिस्‍सों में जलभराव हो गया है। जगह-जगह भीषण जलभराव में वाहन पानी में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

दिल्‍ली के मिंटो ब्रिज, मूलचंद विनोद नगर और अरबिंदों रोड जैसे इलाकाें में भयंकर जलभराव है। मिंटो ब्रिज में एक वाहन को आंशिक रूप से जलजमाव वाले अंडरपास में डूबा हुआ नजर आ रहा है। मिंटो ब्रिज में हुए जलभराव के बारे में दिल्‍ली में सत्‍ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

delhi rain

संजय सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा मिंटो बिज ऐसी जगह है जहां पर हर बार बारिश में ऐसा ही जलभराव होता है, हम इस समस्‍या को शीघ्र निपटने की कोशिश कर रहे हैं।

Recommended Video

      मिंटो ब्रिज में जलभराव,हर बारिश में यहां समस्‍या होती है

      आप सांसद ने कहा मिंटो ब्रिज एक ऐसा स्थान है जहां हर बारिश के बाद समस्या आती है। इसे जल्द ही हल कर लिया जाएगा।

      दिल्‍ली में बारिश के बाद जलभराव के आम आदमी पार्टी भाजपा के निशाने पर आ गई है। हालांकि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा राजधानी में जलभराव वाले हॉट स्पॉट की सूची से सड़क को हटाने के ठीक एक साल बाद मिंटो ब्रिज के नीचे जलभराव हुआ है।

      बता दें कनॉट प्लेस के पास, इस स्थान पर समस्या कम से कम 1958 की है। यह इतना पेचीदा मुद्दा बन गया कि PWD ने पूरे मानसून के दौरान इस क्षेत्र को 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी में रखा। 2020 में, एक व्यक्ति जिसका वाहन पानी में फंस गया था, डूब गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+