गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी कोरोना योद्धाओं के लिए आए आगे, दिल्ली बीजेपी को सौंपी खाद्य सामग्री
नई दिल्ली, मई 23: देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच दुनिया भर देश भारत की मदद के लिए आगे आए है। वहीं देश के अंदर भी लोग कोरोना काल में एक दूसरे की मदद करने से पीछे नहीं हट रहे है। इसी कड़ी में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कोरोना योद्धाओं के बीच बांटने के लिए खाद्य सामग्री के रूप में 'चिप्स' के पैकेट दान किए। शनिवार (22 मई) को भाजपा दिल्ली इकाई को यह खाद्य सामग्री दी गई, जिनको दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने प्राप्त किए।

आदेश गुप्ता ने ट्विटर पर बताया कि भाजपा इकाई न केवल जरूरतमंद लोगों को बल्कि नगर निगम के कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों को भी खाद्य सामग्री बांटेगी। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि गृह राज्य मंत्री की ओर से खाद्य सामग्री दी गई, जो दिल्ली भर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कैंप में जरूरतमंदों के साथ-साथ दिल्ली की सेवा में कार्यरत निगम कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों के बीच वितरित की जाएगी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि इस महामारी में कोरोना मरीज तो परेशान हैं ही साथ ही साथ मरीजों के परिजन भी काफी परेशान हैं। कई परिजन तो 2 से 4 दिन तक बिना खाए रहते थे, जिससे उनकी सेहत पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा और उसका सबसे बड़ा कारण लॉकडाउन है। इसी को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने भोजन वितरण की व्यवस्था शुरू की है।
वहीं भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी शासित राज्यों को 30 मई को कोविड -19 द्वारा अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए एक कार्यक्रम तैयार करने और शुरू करने के लिए कहा है। जेपी नड्डा ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में यह भी कहा कि महामारी के कारण पैदा हुई परिस्थितियों के कारण वर्षगांठ मनाने के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications