मंत्री आतिशी ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट, चीफ सेकेट्री के बेटे की कंपनी को 850 करोड़ लाभ पहुंचाने का लगा है आरोप
दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की सतर्कता मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार से जुड़े एक भ्रष्टाचार के मामले में दो दिन पहले जांच शुरू की थी। जिसके बाद मंगलवार को दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव से जुड़े इस मु्द्दे से सबंधी 650 पन्नों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंप दी है।

जांच में दावा किया गया है कि मुख्य सचिव ने अपने बेटे की कंपनी को 850 करोड़ रुपये का अवैध लाभ पहुंचाया, जिसने 2015 में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास केवल 75 लाख रुपये में जमीन खरीदी थी।
आम आदमी पार्टी के सूत्रों के अनुसार दिल्ली की सतर्कता मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली सीएम केजरीवाल को 650 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है। आतिशी ने जो प्रांरभिक जांच रिपोर्ट सीएम केजरीवाल को सौंपी है उसमें दावा किया गया है कि चीफ सेकेट्री नरेश कुमार ने अपने बेटे की कंपनी को 850 करोड़ रुपये का अवैध लाभ पहुंचाया है।
आप सूत्रों के अनुसार 2015 में द्वारका एक्सप्रेस के पास केवल 75 लाख रुपये में जमीन खरीदी थी। वहीं इसी जमीन का महंगी कीमत पर अधिग्रहण हुआ है जिसके बाद कंपनी को 850 करोड़ का फायदा हुआ है।
गौरतलब है कि द्वारका एक्सप्रेस प्रोजेक्ट में घोटाले को लेक सीएम केजरीवाल से मामले की शिकायत की गई थी। इसी मामले में सीएम ने सतर्कता मंत्री आतिशी को जांच करने के आदेश दिए थे।
चीफ सकेट्री नरेश कुमार पर आरोप है कि उन्हेोंने सड़क प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के लिए अधिक मुआवजा पाने के लिए कए व्यक्ति के रिश्तेदार ने नरेश कुमार के बेटे को नौकरी दी। दिल्ली सरकार को इसके संंबंध में अक्टूबर में शिकायत मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications