दिल्ली के सरकारी और एमसीडी स्कूलों में Mega PTM का आयोजन
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने मेगा पैरेंट-टीचर्स मीटिंग में बच्चों के माता-पिता के साथ संवाद किया। इस दौरान आतिशी मार्लेना ने बच्चों के अभिभावकों के साथ व्यक्तिगत तौर पर बातचीत की और उनसे स्कूल में बच्चों की शिक्षा के स्तर को लेकर बात की।
आतिशी मार्लेना ने कहा कि आज मुझे खुशी है कि दिल्ली सरकार और एमसीडी के सभी स्कूल में एक ज्वाइंट पीटीएम मीटिंग हैं। इस बार दो दिन के लिए पीटीएम रखी गई है। हमे पता चला है कि अक्सर माता-पिता कहता है कि एक दिन व्यस्त हैं नहीं आ पाए।

ज्यादा से ज्यादा माता-पिता स्कूल आ सके इसके लिए हमने इस बार पीटीएम को दो दिन रखने का फैसला लिया है। आज सारे दिल्ली स्कूल और एमसीडी के स्कूलों में पीटीएम है। पिछले 8 सालों से जबसे दिल्ली सरकार में शिक्षा क्रांति की शुरुआत हुई है उसमे माता-पिता ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुझे खुशी है कि अब दिल्ली की शिक्षा क्रांति, अरविंद केजरीवाल की शिक्षा क्रांति अब एमसीडी के स्कूल में भी पहुंच रही है। वहां पर भी पीटीएम का सिलसिला, माता-पिता की भागीदारी का सिलसिला, बदलाव का सिलसिला शुरू हो रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, बच्चों की कामयाबी में उनके अभिभावकों का बहुत बड़ा योगदान होता है। आज दिल्ली सरकार और MCD के सभी स्कूलों में अभिभावकों का ही दिन है। आज और कल दिल्ली सरकार और नगर निगम के सभी स्कूलों में Mega-PTM हो रही है।
सभी अभिभावकों से मेरी गुज़ारिश है कि हमेशा की तरह आज भी आप अपने बच्चों के साथ उनके स्कूल में आएँ, बच्चों की प्रगति पर टीचर्स से बात करें और भविष्य के लिए कैसे और बेहतर कर सकते हैं उस पर खुलकर चर्चा करें। हमने मिलकर यहाँ तक का सफ़र तय किया है, आगे भी ऐसे ही मिलकर काम करेंगे।
आम आदमी पार्टी की ओर से मेगा पीटीएम को संवाद का जरिया बताया है। पार्टी ने Mega PTM को पैरेंट-टीचर्स के बीच संवाद का जरिया बताया है। इस बार दिल्ली सरकार और एमसीडी के सभी स्कूलों में यह मेगा पीटीएम चल रही है।
प्रदेश में हर गांव इस पीटीएम का आयोजन 13 और 14 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। अपील की गई है सभी माता-पिता अपने बच्चों के स्कूल में मेगा पैरेंट्स मीटिंग में जरूर शामिल हों।












Click it and Unblock the Notifications