IIM से ट्रेनिंग लेकर लौटे MCD के टीचर्स, CM केजरीवाल ने चाय पर बुलाया
दिल्ली में शिक्षा को बेहतर करने के लिए प्रदेश अरविंद केजरीवाल सरकार लगातार अहम कदम उठा रही है। स्कूलों की दशा और दिशा में बदलाव के साथ शिक्षकों की ट्रेनिंग पर भी खास ध्यान दे रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की अरविंद केजरीवाल सरकार ने शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा था।
दिल्ली सरकार एमसीडी में सत्ता में आने के बाद एमसीडी के शिक्षकों को भी ट्रेनिंग के लिए भेज रही है। इन शिक्षकों को आईआईएम अहमदाबाद में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। खुद अरविंद केजरीवाल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 48 प्रिंसिपल को आईआईएम अहमदाबाद में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, दिल्ली शिक्षा क्रांति के पीछे एक बहुत बड़ा कारण था - हमने अपने टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए विदेश या IIMs में भेजा। ट्रेनिंग के बाद ये टीचर्स अद्भुत ऊर्जा के साथ लौटे
MCD में सरकार बनने के बाद हमने MCD के टीचर्स को भी ट्रेनिंग के लिए भेजना शुरू कर दिया है। 48 प्रिंसिपल IIM A में ट्रेनिंग करके लौटे हैं। बहुत उत्साहित हैं। इनके अनुभव सुनने के लिए कल मैंने इन्हें अपने घर चाय पर बुलाया है।
बता दें कि शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने इसकी जानकारी दी थी कि 29 जून से आईआईएम अहमदाबाद में 50 एमसीडी प्रिंसपलों का पहला बैच ट्रेनिंग के लिए जाएगा। इसके जरिए एमसीडी स्कूलों में बदलाव देखने को मिलेगा। आतिशी ने कहा कि हमने 3-4 साल के भीतर दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों और 12वीं तक के स्कूलों में विश्व स्तरीय बदलाव शिक्षण व्यवस्था मुहैया कराई है।












Click it and Unblock the Notifications