15 साल में एक बार भी MCD कर्मचारियो ने अच्छे से दिवाली नहीं मनाई, इस बार अलग होगा त्योहार: शैली ओबरॉय

दिल्ली में एमसीडी में सत्ता में आने के बाद नगर निगम के कर्मचारियों को अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। निगम के कर्मचारियों को स्थायी किए जाने के फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। दिल्ली की मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय ने कहा कि MCD कर्मचारियों ने पिछले 15 साल में एक बार भी दिवाली अच्छे से नहीं मनाई।

अपने परिवार,दोस्तों , रिश्तेदारों के लिए तोहफ़े नहीं लिये । लेकिन इस बार MCD में AAP सरकार है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने कर्मचारियों के लिए बोनस का एलान किया है, उन्हें पक्का किया जा रहा है। इस साल सभी कर्मचारी अच्छे से दिवाली मनायेंगे।

shelly oberoi

आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद एमसीडी की पहली दिवाली है। अब समय से एमसीडी के कर्मचारियों को सैलरी मिल रही है, इस बार नगर निगम ने उन्हें बोनस भी दिया है। कर्मचारियो को नियमित करने के लिए बात हो चुकी है। पिछले 15 सालों में कर्मचारियों ने ना अपने परिवार के लिए, ना दोस्तों और ना रिश्तेदारों के लिए तोहफे लिए। हर बार सूखी दिवाली मनाई है।

इस बार इतना बड़ा तोहफा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और नगर निगम ने दिया है। इस बार दिवाली बहुत ही खुशहाल रहने वाली है। मैं आपको इस बात का आश्वासन देती हूं कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल हमेशा से आपको अपना परिवार मानते आए हैं। आने वाले दिनों में जितने भी त्योहार होंगे, उसे आप ऐसे ही खुशियों से मनाएंगे। हम हर वो वादा पूरा करेंगे जो हमने चुनाव से पहले किए थे। हम कामना करते हैं कि ऐसे ही आप सबको खुशियां मिलती रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+