MCD Election में मिली जीत से उत्साहित सांसद संजय सिंह बोले- 2024 में केजरीवाल बनाम नरेंद्र मोदी की लड़ाई होगी
दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर खुश आप सांसद संजय सिंह ने कहा 15 साल से जहां भाजपा का राज था, वो किला केजरीवाल ने ध्वस्त किया है अब 2024 की लड़ाई केजरीवाल बनाम मोदी होगी।

Recommended Video
Delhi MCD Election Results 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के आधिकारिक परिणाम नहीं घोषित हुए हैं लेकिन इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल होती दिख रही है। अधिकारिक रुझानों के अनुसार केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अब तक 106 सीटें जीत चुकी है और 26 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा दूसरे नंबर पर जगह बताते हुए 84 सीटों पर जीत हासिल की और 20 सीटों पर आगे है। आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर आप नेता अपनी खुशी जाहिर करते हुए बयान जारी कर रहे हैं। भाजपा पर हमेशा कटाक्ष करने वाले आप सांसद संजय सिंह भी आम की इस जीत पर खुशी से फूले समाएं नजर आए।
आप सांसद संजय सिंह ने आप की एमसीडी चुनाव में जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा
अभी तक भाजपा कहती थी कि आप सिर्फ कांग्रेस को हरा सकती है, लेकिन आज उनके इस दर्द की दवा भी अरविंद केजरीवाल ने कर दी है। आज आम आदमी पार्टी भाजपा को हराने जा रही हैं। 15 साल से जहां भाजपा का राज था, वो किला केजरीवाल ने ध्वस्त किया है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा के 17 केंद्रीय मंत्री 8 मुख्यमंत्री और 100 सांसदों ने पूरा जोर लगा दिया फिर भी आप जीत रही है। सांसद ने आगे कहा 2024 में केजरीवाल बनाम नरेंद्र मोदी की लड़ाई होगी।
सीएम बेटे अरविंद केजरीवाल की जीत पर गदगद पिता गोविंद राम केजरीवाल ने कहा
केजरीवाल का करिश्मा तो चलेगा, कोई दिक्कत नहीं है। सबको खुशी है कि हमारा भला होगा। दिल्ली में तो पहले ही सरकार है, अब एमसीडी में भी होगी, तो डबल काम दिल्ली में होगा। सरकार की प्राथमिकता कूड़ा करकट के पहाड़ को हटााना होगा। जिससे लोगों के स्वास्थय पर प्रभाव पड़ेगा।
आप नेता और सांसद राघव चड्ढा ने कहा
बीजेपी को दिल्ली की जनता से करारा जवाब मिला। जनता ने उसी को वोट दिया है जो विकास के लिए काम करे। आज दिल्ली ने उस 'कीचड़' का सफाया कर दिया है, जिसे बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर फेंकने की कोशिश की थी। हम दिल्ली को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर में बदल देंगे।












Click it and Unblock the Notifications