मनीष सिसोदिया का पीएम मोदी पर हमला, कहा- विदेशों में साख चमकाने के लिए...वैक्सीन प्रोगाम का कर दिया बंटाधार

देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की भारी कमी चल रही है। वैक्सीन की कमी के चलते कई राज्यों में टीकाकरण का काम नहीं हो पा रहा है।

नई दिल्ली, 29 मई। देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की भारी कमी चल रही है। वैक्सीन की कमी के चलते कई राज्यों में टीकाकरण का काम नहीं हो पा रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने देश में कोरोना वैक्सीन की भारी कमी को लेकर पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए दिल्ली के मनीष सिसोदिया ने कहा कि, 'विदेशों में इमेज मैनेजमेंट के चक्कर में देश के वैक्सीन प्रोग्राम का बंटाधार कर दिया।

Recommended Video

    Corona Vaccine की कमी को लेकर PM Modi पर बरसे Manish Sisodia, कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    Manish Sisodia

    अगर समय रहते पूरे देश के लिए वैक्सीन ख़रीदने और लगाने का प्लान बनाने में समय लगा दिया होता तो आज ये हाहाकार न मचा होता।' उन्होंने एक अन्य ट्वीट के जरिए कहा कि सारी दुनिया कोरोना को वैक्सीन से रोकने में जुटी है। हमारी केंद्र सरकार, वैक्सीन को देश के लोगों तक पहुंचाने से रोकने में जुटी है। 2020 से अब तक वैक्सीन पर कोई योजना नहीं है। अपने देश की वैक्सीन दूसरे देश को बेच दीं। विदेशों में बनी वैक्सीन भारत में लाने की कोई योजना नहीं है।

    यह भी पढ़ें: कोरोना से ठीक होने वाले मरीज 3 महीने से पहले ही लगवा रहे हैं वैक्सीन, CoWin ऐप पर भी नहीं है कोई व्यवस्था

    उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में टीके खत्म होने के बाद 18 से 44 साल आयुवर्ग के लोगों के लिए सभी 400 टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है और उन्होंने मॉडर्ना, फाइजर तथा जॉनसन कंपनियों से टीकों के लिए बात की है। वह बोले की फाइजर और मॉडर्ना ने हमें सीधे टीके बेचने से इंकार कर दिया है और बताया है कि वे केंद्र से बात कर रही हैं। केंद्र ने फाइजर और मॉडर्ना को मंजूरी नहीं दी है वहीं पूरी दुनिया में इन्हें मंजूरी दी गयी है, और देशों ने इन्हें खरीदा है। सिसोदिया ने कहा कि कुछ देशों ने परीक्षण के स्तर पर ही टीकों को खरीद लिया लेकिन भारत ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+