'जनता का पैसा उनके करीबी दोस्तों के बजाय...', Freebies को लेकर आरोपों पर मनीष सिसोदिया का BJP पर निशाना
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच मुफ्त में सरकारी सुविधाओं को लेकर बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी को निशाने पर ले रही है। इस बीच दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री व आप नेता मनीष सिसोदिया ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में बैठे करीबी लोगों को दोस्तों को बजाय जनता का पैसा जनता पर ही खर्च के नीति पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार की नीतियों की अन्य राज्यों के सरकारें भी सराहना कर रहती हैं। आप नेता सिसोदिया ने कहा कि जो दल आम आदमी पार्टी का मजाक उड़ाते थे, उन्हें अब इस बात का एहसास हो गया है कि लोग हमारी पार्टी और नीतियों पर भरोसा करते हैं।
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों पर लेकर आरोपों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सुविधाओं और आम जन की समस्याओं के समाधान को हमेशा ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्राथमिकता दी है।

सिसोदिया ने कहा, "ह लोगों के टैक्स का पैसा है, इसे सत्ता में बैठे लोगों के करीबी दोस्तों पर खर्च करने के बजाय, लोगों को इसके (टैक्स के पैसे) जरिए सुविधाएं मिलनी चाहिए।'' यह अच्छी बात है कि अन्य पार्टियां अब केजरीवाल की राजनीति को स्वीकार कर रही हैं, जिसका वे मजाक उड़ाते थे... अब उन्हें एहसास हो गया है कि वे उस राजनीति का मजाक नहीं उड़ा सकते जो लोगों के हित में है यहां जो चीज मायने रखती है वह है 'भरोसा', केजरीवाल पर भरोसा करते हैं...लेकिन लोगों कुछ लोग यह कहते अरविंद केजरीवाल 'रेवड़ी' बांट रहे हैं...अब वे भी यह कह रहे हैं कि वे 'रेवड़ी' देंगे, लेकिन सवाल इस बात का है कि 'विश्वास' कौन बांटेगा...लोग किस पर भरोसा करते हैं?"












Click it and Unblock the Notifications