मनीष सिसोदिया की संपत्ति में 5 साल में लाखों का इजाफा, 1.5 करोड़ का ले रखा है लोन, कितनी है कुल नेट वर्थ
Manish Sisodia Net Worth: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल संपत्ति की घोषणा की है। मनीष सिसोदिया की कुल संपत्ति 1.4 करोड़ की पारिवारिक संपत्ति घोषित की है।
मनीष सिसोदिया ने अपने नाम पर 57.43 लाख और अपनी पत्नी सीमा सिसोदिया के नाम पर 82.87 लाख की संपत्ति घोषित की है। मनीष सिसोदिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 16 जनवरी 2025 को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पटपड़गंज सीट के विधायक मनीष सिसोदिया अब दिल्ली विधानसभा की जंगपुरा सीट से AAP के उम्मीदवार हैं।

🔴 Manish Sisodia Asset and Liabilities: मनीष सिसोदिया की संपत्ति
- मनीष सिसोदिया की कुल संपत्ति 57.43 लाख है। सिसोदिया ने अपने नाम पर 34.43 लाख रुपये की चल संपत्ति घोषित की है। इसमें 25,000 रुपये नकद, 12,200 रुपये का मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और बाकी 34 लाख रुपये बैंक खातों में हैं।
- चुनावी हलफनामे के मुताबिक मनीष सिसोदिया ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए 1.5 करोड़ रुपये का एजुकेशन लोन भी लिया है।
- मनीष सिसोदिया के पास दो फ्लैट हैं। एक गाजियाबाद और दूसरा मयूर विहार में है। गाजियाबाद वाले फ्लैट की कीमत 23 लाख रुपये और मयूर विहार वाले घर की कीमत 70 लाख रुपये है।
- 2020 केचुनावी हलफनामे के मुताबिक मनीष सिसोदिया की चल संपत्ति 30 लाख रुपये बढ़ी है।
🔴 Manish Sisodia Wife Seema Sisodia Net Worth: मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया की कुल संपत्ति 82.87 लाख है। पत्नी सीमा ने 12.87 लाख रुपये की चल संपत्ति घोषित की है। सीमा सिसोदिया की संपत्ति में लगभग 10 लाख रुपये का इजाफा हुआ है।
सीमा सिसोदिया के पास 15,000 रुपये नकद, 5,343 रुपये की एलआईसी पॉलिसी है। सीमा सिसोदिया के पास 150 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 10,50,000 रुपये है। सीमा सिसोदिया के पास बैंक खाते में 2.65 लाख रुपये है।
🔴 Manish Sisodia son Meer Sisodia Net Worth: मनीष सिसोदिया और सीमा सिसोदिया के बेटे मीर सिसोदिया, जो कनाडा में रहते हैं, उनके पास 2.5 लाख रुपये की चल संपत्ति दिखाई है।












Click it and Unblock the Notifications