आबकारी टीम के साथ मनीष सिसोदिया के शराब की दुकानों पर छापे
आबकारी टीम को खुद लीड कर रहे सिसोदिया।
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री आबकारी विभाग के अधिकारियों को साथ ले खुद दिल्ली में शराब की दुकानों पर रेड कर रहे हैं।

त्योहारों के मौसम को देखते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आबकारी विभाग के साथ दिल्ली के मयूर विहार में कई शराबों की दुकानों पर छापेमारी की।
उपमुख्यमंत्री सिसोदिया रेड के लिए निकली इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। आबकारी विभाग ने मयूर विहार क्षेत्र की कई दुकानों पर बेची जा रही शराब की जांच की है।
इस दौरान मनी, सिसोदिया लगातार खुद भी टीम के साथ सारी चीजों को देख रहे हैं। आबकारी की टीम को कोई अनियमितता मिली है या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में आबकारी विभाग के छापों ने मयूर विहार के शराब व्यापारियों में हलचल पैदा कर दी है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इससे पहले भी दिल्ली के स्कूलों और दूसरे विभागों में अचानक पहुंच कर गड़बड़ियां पकड़ते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications