मनीष सिसोदिया ने किया सनसनीखेज खुलासा,CBI अधिकारी की आत्महत्या को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली, 05 सितंबर। दिल्ली की शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि मेरे ऊपर लगे सभी आरोप फर्जी हैं। दो साल पहले एक सीबीआई अधिकारी ने आत्महत्या कर ली थी, उस अधिकारी पर दबाव बनाया जा रहा था कि वह मेरे खिलाफ फर्जी केस बनाए, जिससे कि मुझे गिरफ्तार किया जा सके। लेकिन बाद में उस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली।

manish

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दो साल पहले सीबीआई के डिप्पी लीगल एडवाइजर जितेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली थी, इस खबर को मीडिया में भी दिखाया गया था, मुझे पता चला है कि उस अधिकारी पर दबाव बनाया गया था। यही नहीं सिसोदिया ने कहा कि मेरे खिलाफ शराब नीति को लेकर जो केस दर्ज कराया गया है उस मामले को जितेंद्र ही देख रहे थे। उनपर दबाव बनाया जा रहा था कि वह गलत तरह से मेरे खिलाफ केस बनाएं, जिससे कि मुझे गिरफ्तार किया जा सके। लेकिन सीबीआई अधिकारी इसे अपनी मंजूरी नहीं दे रहे थे।

मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि अपने ऊपर पड़ रहे दबाव की वजह से सीबीआई अधिकारी मानसिक तनाव में थे और आखिरकार उन्होंने आत्महत्या कर ली। यह एक दुखद घटना है। जिस अधिकारी को यह साफ दिख रहा था कि मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं है उसपर जबरन दबाव डाला गया और उसने तंग आकर मानसिक तनाव में आत्महत्या कर ली, यह बेहद दुखद बात है। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करता हूं।

यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप मुझे फर्जी तरह से फंसाना चाहते हैं तो फंसा लीजिए, मेरे खिलाफ छापेमारी कर लीजिए, लेकिन अधिकारियों पर इस तरह का दबाव मत डालिए कि उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़े। उनका घर उड़ जाए। आप हर समय चुनी हुई सरकार को गिराने के बारे में सोचते हैं, यह सोचते रहते हैं कि कैसे सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल करके सरकारों को गिरा दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+