मनीष सिसोदिया की CBI हिरासत को लेकर गंभीर आरोप, संजय सिंह ने कहा- मानसिक रूप से किया जा रहा प्रताड़ित
दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार आप नेता मनीष सिसोदिया के मामले में उनकी पार्टी की ओर केंद्रीय जांच एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि सिसोदिया को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया की कोर्ट ने दो दिन सीबीआई हिरासत बढ़ा दी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने तीन दिन की रिमांड की मांग की थी,जिस पर आदालत ने सिसोदिया की सीबाआई रिमांड दो दिन बढ़ाने का निर्णय दिया। वहीं जांच एजेंसी में हिरासत को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सीबीआई पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये सब आम आदमी पार्टी के एक सीनियल नेता से "झूठे कबूलनामे" पर हस्ताक्षर कराने के लिए लिए किया जा रहा है। संजय सिंह ने जांच एजेंसी पर सिसोदिया को प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए।
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने रविवार को एक ट्वीट में लिखा, "हम एक खुलासा करने जा रहे हैं। पिछले छह दिनों से मनीष सिसोदिया को सीबीआई रिमांड पर लिया गया है। हमें जानकारी मिली है कि मनीष सिसोदिया जी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, ताकि वह झूठे कबूलनामे पर हस्ताक्षर कर सकें।" उन्होंने आगे कहा, "गरीब बच्चों के लिए काम करने वाले व्यक्ति के प्रति इस तरह का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसकी काम दुनिया देख रही है। अगर अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी भारत आती हैं तो वे मनीष सिसोदिया द्वारा बनाए गए स्कूलों को देखना चाहती हैं। लेकिन अब सिसोदिया को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है"।
संजय सिंह के सीबीआई पर इन आरोपों से पहले मनीष सिसोदिया के वकील ने कोर्ट में कस्टडी के दौरान प्रताड़ित करने की बात कही थी। वहीं संजय सिंह ने कहा कि सीबीआई के पास एक रुपये की भी बेईमानी का सबूत नहीं है। उन्होंने कभी भी किसी सबूत के गायब होने का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने उनके आवास पर छापा मारा लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बावजूद दबाव बनाया जा रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications