दिल्ली: वैक्सीन की कमी पर आप ने केंद्र को घेरा, कहा- इतने दिनों बाद भी क्यों लड़खड़ा रहा वैक्सीन प्रोग्राम

दिल्ली में वैक्सीन का संकट फिर से गहराता दिख रहा है। सोमवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ट्विटर के माध्यम से दिल्ली में वैक्सीन की कमी का मुद्दा उठाया।

नई दिल्ली, 12 जुलाई। दिल्ली में वैक्सीन का संकट फिर से गहराता दिख रहा है। सोमवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ट्विटर के माध्यम से दिल्ली में वैक्सीन की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि, 'दिल्ली में वैक्सीन फिर ख़त्म हो गई है... केंद्र सरकार एक दो दिन की वैक्सीन देती है, फिर हमें कई दिन वैक्सीन केंद्र बंद रखने पड़ते हैं। केंद्र सरकार की क्या मजबूरी है...इतने दिन बाद भी हमारे देश का वैक्सीन प्रोग्राम लड़खड़ा कर क्यूं चल रहा है?'

Manish Sisodia
कई राज्यों में टीके की कमी
इस महीने की शुरुआत में, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र और तमिलनाडु सहित कई राज्यों ने टीके की कमी को चिह्नित किया गया। बता दें कि पीएम मोदी द्वारा जून में देश के टीकाकरण कार्यक्रम को केंद्रीकृत करने की घोषणा के बाद कई राज्यों में वैक्सीन की कमी देखी गई है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी कल पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे कोरोना पर समीक्षा बैठक

इस कार्यक्रम के अनुसार केंद्र 25 प्रतिशत वैक्सीन की खरीद करेगा और फिर उसे राज्यों को एकदम मुफ्त प्रदान किया जाएगा। हालांकि तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस महीने की शुरुआत में राज्यों द्वारा वैक्सीन की कमी के दावों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था, 'अगर राज्यों में कोई समस्या है, तो यह दर्शाता है कि उन्हें अपने टीकाकरण अभियान की बेहतर योजना बनाने की जरूरत है। इंट्रा-स्टेट प्लानिंग और लॉजिस्टिक्स राज्यों की जिम्मेदारी है। मैं राज्यों से अनुरोध करता हूं कि महामारी के बीच में राजनीति न करें।'

दैनिक टीकाकरण में आई गिरावट
सरकारी आंकड़ों की मानें तो टीकाकरण कार्यक्रम के केंद्रीकृत होने के बाद यानी 21 जून से दैनिक टीकाकरण में गिरावट दर्ज की गई है।

कोविन पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार 21-27 जून तक प्रतिदि 61.14 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा रहा था, जबकि 28 जून से 4 जुलाई के बीच दैनिक टीकाकरण घटकर 41.92 लाख रह गया। वहीं 5 जुलाई से 11 जुलाई के बीच दैनिक टीकाकरण की रफ्तार और घटी और यह 34.32 लाख पर आ गया। भारत में अभी तक 37.73 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+