मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा में जनता से मांगा चंदा, कहा- 'एक भी पैसा नहीं कमाया'
New Delhi: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जंगपुरा विधानसभा से प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने सोमवार को ऑनलाइन क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म शुरु किया। सिसोसिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों से वित्तीय मदद की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहापि, "पिछले दस साल में मैंने ईमानदारी और मेहनत से काम किया, लेकिन पैसा नहीं कमाया। मैं जंगपुरा में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आया गया हूं। उम्मीद कर रहा हूं कि मुझे जनता चुनाव लड़वाएगी।"
आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि आपका दिया पैसा विकास और शिक्षा की राजनीति को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आप कार्यकर्ता खूब प्रचार प्रसार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने मुझे जंगपुरा विधानसभा से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी है।

मनीष सिसोदिया ने मांगा चंदा
सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर manishsisodia.aamaadmiparty.org का लिंक खोलकर डोनेशन दिया जा सकता है। वेबसाइट पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा चुनने का ऑप्शन मिलेगा। डोनेशन 100 रुपये से लेकर एक लाख तक कर सकते हैं। दानकर्ताओं को नाम और मोबाइल नंबर की जानकारी देना होगा। चंदा देने वाले का नाम गुप्त रखने का भी विकल्प दिया गया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश में बदलाव और ईमानदारी की राजनीति चाहने वाले लोग मुझे चुनाव लड़वाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications