मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा
मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का मंत्रिमंडल से इस्तीफा सीएम केजरीवाल ने स्वीकार कर लिया है।

दिल्ली शराब नीति घोटाले के तहत गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा सत्येंद्र जैन ने भी मंत्रिमंडल में अपने पद से इस्तीफा दिल्ली सरकार को भेजा है। दोनों नेताओं को इस्तीफा सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल से मनीष सिसोदिया के इस्तीफे बाद सरकार के कुल 33 में से 18 पोर्टफोलियो रिक्त हो गए हैं। मनीष सिसोदिया के पास 7 अहम विभाग थे। जिनमें शिक्षा, लोक निर्माण, वित्त, आबकारी, ऊर्जा, जल, स्वास्थ्य जैसे सबसे अहम विभाग शामिल हैं। मनीष सिसोदिया के इस्तीफे साथ ही 9 महीने से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन ने भी इस्तीफा दे दिया। इससे पूर्व सिसोदिया अपने विभागों के साथ ही सत्येंद्र जैन के विभाग भी संभाल रहे थे।
Recommended Video

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे के बाद फिलहाल कोई नया मंत्री शपथ नहीं लेगा। सिसोदिया का पोर्टफोलियो दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद को दिया जा सकता है।
दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद मनीष सिसोदिया 4 मार्च तक सीबीआई रिमांड पर हैं। जमानत के लिए मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी। लेकिन अदालत ने उन्हें हाईकोर्ट जाने की अनुमति दी थी। जबकि दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन 9 महीने से तिहाड़ जेल में हैं। उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications