दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की अफवाह फैलाने वाले आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की अफवाह फैलाने वाले युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने फोन करके कहा था कि दिल्ली एयरपोर्ट पर बम प्लांट किया गया है।

arrest

दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की अफवाह फैलाने वाले 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने फोन करके कहा था कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम प्लांट किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह महज एक अफवाह थी, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान जाकिर के तौर पर हुई है, उसने सोमवार को बम की अफवाह फैलाई थी। दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन कॉल प्राप्त हुआ था, जिसमे युवक ने दिल्ली एयरपोर्ट पर बम होने की बात कही थी। हमने इसके बाद तुरंत उस नंबर पर वापस फोन किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ हो गया था।

फोन कॉल के बाद तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कॉल पर युवक ने एयरपोर्ट पर बम होने की फर्जी जानकारी दी थी।

इसके बाद फोन करने वाले की कॉलर आईडी को ट्रेस किया गया और पता लगा कि यह फोन 20 साल के युवक जाकिर का है, वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+