VIDEO: मास्क पहनने को लेकर बैंक में बवाल, शख्स ने गार्ड को पीटा
नई दिल्ली, 29 दिसंबर: पूरे देश में ओमिक्रॉन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। जिस वजह से दिल्ली सरकार ने कई पाबंदियां लागू कर दी हैं। साथ ही सभी से मास्क पहनने की अपील की जा रही, लेकिन बहुत से लोग लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे। इसी तरह का एक मामला दिल्ली के छतरपुर से सामने आया है, जहां पर बिना मास्क पहने एक शख्स बैंक में घुस रहा था। जब गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की तो वो उग्र हो गया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स बिना मास्क के बैंक के अंदर आता है। जिस पर गार्ड ने उसे मास्क पहनने को कहा। कुछ देर दोनों में बहस हुई, इसके बाद शख्स ने गार्ड को धक्का दे दिया। गार्ड के जमीन पर गिरते ही बैंककर्मी भी वहां पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद सबने मिलकर उस शख्स को काबू में किया। आरोप है कि शख्स ने बैंक में तोड़फोड़ भी की है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दिल्ली में सबसे ज्यादा केस
आपको बता दें कि बुधवार सुबह तक देशभर में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 781 मामले सामने आए थे, जिसमें से सबसे ज्यादा 238 दिल्ली में ही हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभी तक ओमिक्रॉन के 57 मरीज ठीक हुए हैं, बाकी का इलाज जारी है। वहीं मरीजों के संपर्क में आए लोगों को ट्रैक कर उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है।
#WATCH | A man thrashed a guard for stopping him from entering a bank without wearing a mask in Chhatarpur. When the staff tried to intervene, the accused called his associates and ransacked the bank & assaulted the staff. A case is being registered in this regard: Delhi Police pic.twitter.com/NARHhUBZ6y
— ANI (@ANI) December 29, 2021
जारी हुआ येलो अलर्ट
वहीं दिल्ली में बढ़ते केस को देखते हुए सरकार ने वहां पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके तहत रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके अलावा रेस्टोरेंट और बार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे, लेकिन सिनेमा घरों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications