एकतरफा प्यार में लड़की को 21 बार चाकुओं से गोदा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही लड़की को 26 बार चाकूओं से गोदा
नई दिल्ली। दिल्ली में एयर होस्टेस का कोर्स कर रही 21 साल की एक लड़की का चाकूओं से गोद कर कत्ल कर दिया गया। पुलिस को शक है कि हत्यारोपी का प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद लड़की की हत्या की गई है। मामला शाहदरा के मानसरोवर पार्क का है। युवक ने लड़की पर वहशियाना तरीके से एक के बाद एक चाकू के 21 वार किए। घायल अवस्था में लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। घटना पास ही के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

डीसीपी नॉर्थ नुपुर प्रसाद ने बताया कि 21 साल की लड़की एक इंस्टीट्यूट में एयर होस्टेस का कोर्स कर रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान आदिल के रूप में की है, जो पहले से लड़की को जानता था। उस दिन भी पहले लड़की से उसकी कहासुनी हुई और फिर उसने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है, जो घटना के बाद फरार है।
मंगलवार शाम करीब 5 बजे घर से निकली थी। कुछ ही देर में आदिल वहां पहुंच गया और दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। झगड़ा बढ़ा को आदिल ने चाकू निकाल लिया और लड़की पर वार करने लगा। लड़की ने खुद को बचाने की कोशिश की और एक दुकान में भी घुसी लेकिन आदिल नहीं रुका। घटना का पता चलने पर उसके परिवार के लोग पहुंचे और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां गुरुवार को लड़की ने दम तोड़ दिया। देखिए वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications