'लेस्बियन' बेटी कर रही थी इस बात की जिद, पिता ने खत्म कर ली अपनी जिंदगी

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शाहदरा में एक पिता ने बेटी के समलैंगिक रिश्ते से परेशान होकर खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि घटना से पहले घर में काफी झगड़ा हुआ था, पिता किसी कीमत पर बेटी को उसकी महिला पार्टनर के साथ नहीं देना चाहता था, लेकिन बेटी उसी के साथ रहने पर अड़ी थी। आखिरकार पिता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जब पिता को हुई बेटी के लेस्बियन होने की जानकारी...

जब पिता को हुई बेटी के लेस्बियन होने की जानकारी...

जानकारी के मुताबिक, शख्स की उम्र करीब 60 साल थी। वह इलाके में कपड़े प्रेस करने का काम करता था। घर में बच्चे, पत्नी के साथ भरा-पूरा परिवार था। कुछ दिनों पहले ही बुजुर्ग को छोटी बेटी के समलैंगिक होने की जानकारी हुई थी। वह सदमे में था और घर में तनाव की चल रहा था। बेटी को लेकर घर में कई बार झगड़ा हो चुका था।

महिला पार्टनर के साथ रहने पर अड़ी थी बेटी

महिला पार्टनर के साथ रहने पर अड़ी थी बेटी

बेटी अपनी महिला पार्टनर के साथ रहने पर अड़ी थी, जबकि पिता ऐसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने के लिए नहीं तैयार था। मंगलवार को भी इसी मुद्दे पर घर में झगड़ा हुआ। काफी देर हुई बहसबाजी के बाद बुजुर्ग घर से चला गया। करीब आधे घंटे पर वह वापस लौटा और कट्टे से खुद को गोली मार ली।

खून से लथपथ पड़ी थी लाश

खून से लथपथ पड़ी थी लाश

आवाज सुनते ही परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा की वह खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। गोली पेट में लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया था कि मामले की जानकारी कई रिश्तेदारों को भी थी, वह भी कई बार विवाद को सुझलाने पहुंचे थे।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+