दिल्ली में कापसहेड़ा में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के कापसहेड़ा स्थित गोदाम में बीती रात भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की 16 गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं।

fire

दिल्ली स्थित कापसखेड़ा इलाके में सोनिया गांधी कैंप में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह आग सोनिया गांधी कैंप के एक गोदाम में लगी है। आग लगने के बाद मौके पर दमकल की 16 गाड़ियां पहुंची।

जानकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है और इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। फायर विभाग दिल्ली के डिविजनल अधिकारी सतपाल भारद्वाज ने बताया कि आग को जल्द ही बुझा दिया जाएगा गया है।

सतपाल भारद्वाज ने बताया हमे जैसे ही इस हादसे की जानकारी मिली, मौके पर 16 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया। यह लकड़ी का स्टोर है, जहां पर आग लगी थी। आग पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा। फिलहाल इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके में भी आग लगी थी। यह आग एक घर में लगी थी, जिसमे से दो महिलाओं और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+