पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में स्थित लैंडफिल में लगी भीषण आग, लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत
Smoke Ghazipur landfill site in Delhi:पूर्वी दिल्ली में स्थित गाजीपुर लैंडफिल पर रविवार की शाम भीषण आग लग गई। घंटों की मशक्कत के बात इस आग को बुझाने में दमकल विभाग को सफलता मिली लेकिन इस एरिया से अभी भी धुआं निकल रहा है, जिससे कि पूरा इलाका प्रदूषित है और इस कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आंखों में जलन महसूस हो रही है।

मालूम हो कि आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को लगाया गया और घंटों की मशक्कत के बाद इसे बुझाया गया। गौर करने वाली बात है कि गाजीपुर और भलस्वा में स्थित लैंडफिल साइट पर अक्सर आग लग जाने की खबर सामने आती है। यहां गर्मी के मौसम में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, जिसकी वजह से यहां के हालात काफी बदतर हो जाते हैं।
Recommended Video
दिल्ली के अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि हमे रविवार की शाम 5.22 बजे जानकारी मिली की लैंडफिल में आग लग गई है। सूचना मिलने के बाद दो दमकल की गाड़ियों को मौके पर आग बुझाने के लिए भेजा गया।
इस घटना के बाद भाजपा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि पिछले साल 31 दिसंबर तक इस लैंडफिल को खाली कराने का वादा किया गया था। लेकिन दिल्ली सरकार ने आज तक इस वादे को पूरा नहीं किया है।
भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि लैंडफिल स्थल पर आग लगने की वजह से पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 में एमसीडी चुनाव से पहले कहा था कि 31 दिसंबर 2023 तक लैंडफिल को खाली कराने का वादा किया था। लेकिन कचरा हटाने की जगह यहां पर और अधिक कचरा डाल दिया गया। 2019 गाजीपुर लैंडफिल स्थल की ऊंचाई 65 मीटर थी लेकिन लेकिन अब यह कुतुब मीनार से सिर्फ 8 मीटर ही कम है।












Click it and Unblock the Notifications