Weather: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

नई दिल्ली, 23 सितंबर। भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। दिल्ली में में कल से ही ऑरेंज अलर्ट जारी है, तो वहीं आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान औऱ हरियाणा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।

कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

आईएमडी के लेटेस्ट ट्वीट के मुताबिक अगले 2 घंटों के दौरान यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, चरखी-दादरी, बावल (हरियाणा) तिजारा, खैरथल (राजस्थान) के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने वाली हैं तो वहीं करनाल, बरवाला, जींद (हरियाणा), उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली (बुरारी, करावल नगर, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, विवेक विहार), एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन) में भारी बारिश के आसार हैं, इस कारण यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

बिजली कड़कने की भी संभावना

बिजली कड़कने की भी संभावना

तो वहीं गुजरात, बंगाल, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और झारखंड में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर के अंतिम दिनों में अब जमकर बारिश होगी और इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाएं और बिजली कड़कने की भी संभावना है।

Recommended Video

    Delhi Weather: अगले 2 घंटों में दिल्ली- NCR में भारी बारिश की चेतावनी, Orange Alert जारी
    सामान्य से 27 प्रतिशत ज्यादा बारिश

    सामान्य से 27 प्रतिशत ज्यादा बारिश

    इस वक्त सितंबर में पूरे देश में जितनी बारिश हुई है, वो सामान्य से 27 प्रतिशत ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर में बारिश का दौर जारी रहेगा और इस कारण इस मानसून की वापसी भी लेट से होने वाली है।

    मौसम विभाग

    मौसम विभाग ने 23 से लेकर 30 सितंबर तक बीच उत्तराखंड, केरल, सिक्किम, असम, मेघालय,महाराष्ट्र और नार्थ के राज्यों में झूमकर बादल बरसने के आसार हैं। विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर दवाब बना हुआ है, जिसके कारण दक्षिण बंगाल, नार्थ व साउथ 24 परगना, हावड़ा,हुगली, झारखंड ,ओडिशा, छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश के आसार हैं।

    ओडिशा में भारी बारिश के आसार

    ओडिशा में भारी बारिश के आसार

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक आज से लेकर अगले दो दिनों के अंदर दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, केरल, सिक्किम, असम, मेघालय,महाराष्ट्र और ओडिशा में भारी बारिश के आसार हैं और इस वजह से यहां अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+