Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Opinion Poll: दिल्ली में APP-कांग्रेस बिगाड़ेंगे भाजपा का खेल? बीजेपी की कम होंगी सीटें? नए सर्वे ने चौंकाया

Delhi Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदान हो चुका है, राजनीतिक दल इन दिनों जोर-शोर से चुनाव प्रसार कर रहे हैं। 4 जून को साफ हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है?

Opinion Poll

देश की सत्ता में अहम रोल निभाने वाले दिल्ली पर इस वक्त सबकी निगाहें लगी हुई हैं क्योंकि यहां एनडीए के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने मोर्चा खोला हुआ है।

दिल्ली में APP-कांग्रेस बिगाड़ेंगे भाजपा का खेल?

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस वक्त जेल में हैं और इस बात को लेकर बीजेपी के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने हाल ही में महारैली की थी और वो जनता से 'लोकतंत्र बचाओ और बीजेपी हटाओ' की बात कह रही है।

क्या सच में दिल्ली में इस बार बीजेपी को नुकसान होगा?

क्या उसकी बातों का असर जनता पर हुआ है, क्या सच में दिल्ली में इस बार बीजेपी को नुकसान होगा, इसी बात का पता लगाने के लिए हाल में एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया था, जिसमें चौंकाने वाली सामने आई है।

'आप' और 'कांग्रेस' मिलकर चुनाव लड़ रहे

आपको बता दें कि दिल्ली में 7 लोकसभा सीटे हैं। जहां पर बीजेपी के खिलाफ 'आप' और 'कांग्रेस' मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां की 4 सीटों पर आप पार्टी ने और तीन सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। सी वोटर सर्वे में जनता से सीधा सवाल किया गया कि-'इस बार के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी?'

सर्वे के मुताबिक सातों सीटें बीजेपी के खाते में

सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सर्वे के मुताबिक 'आप' और 'कांग्रेस' के साथ आने के बावजूद 'बीजेपी' ही यहां लीड कर रही है और सातों सीटें उसी के खाते में जाती दिख रही हैं। वोट प्रतिशत की बात करें तो दिल्ली में NDA को 58 प्रतिशत और INDIA गठबंधन को 35 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं।

आप पार्टी और कांग्रेस के लिए निराशा

मतदान से पहले आई ये सर्वे रिपोर्ट निश्चित तौर पर आप पार्टी और कांग्रेस के लिए निराशा लेकर आए हैं। सी वोटर ने 11 मार्च से 12 अप्रैल के बीच में ये सर्वे किया है, जिसमें 57 हजार 566 लोगों ने हिस्सा लिया और ये पूरी तरह से बातचीत पर आधारित है। आप भी इस सर्वे पर अपनी राय दे सकते हैं। मालूम हो कि दिल्ली में मतदान 25 मई को हैं।

दिल्ली में 7 सीटों पर बीजेपी ने निम्नलिखित लोगों को उतारा है...

  • चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
  • पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी
  • उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया
  • पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत शहरावत
  • दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी

ये हैं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार

  • पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार (AAP)
  • पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा (AAP)
  • दक्षिणी दिल्ली से सहीराम पहलवान (AAP)
  • चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल (कांग्रेस)
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार (कांग्रेस)
  • उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से उदित राज (कांग्रेस)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+