लोकसभा चुनाव: 'संसद में भी केजरीवाल तभी दिल्‍ली होगी और खुशहाल' स्‍लोगन के साथ आप ने शुरू किया चुनाव प्रचार

Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार 8 मार्च से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान युद्ध स्‍तर पर शुरू कर दिया है। "संसद में भी केजरीवाल तभी दिल्‍ली होगी और खुशहाल" नारे के साथ आम आदमी पार्टी ने अपना चुनाव अ‍भियान शुरू किया।

delhi cm

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जो आप के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं,उन्‍होंने पंजाब मुख्‍ममंत्री भगवंत मान और पार्टी के अन्य नेताओं के संग दिल्‍ली से चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की।

छह राज्‍यों में लोकसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी आम आदमी पार्टी ने लोकसभा कैंपेन लॉन्च करते हुए 'संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल' का नारा दिया है।

दिल्ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने अपील की कि आपके काम रोकने वालों, परेशान करने वालों और विकास को रोकने वालों को पहचानें और उनके गलत कामों की सज़ा दें।हम आपके परिवार का हमेशा ख़्याल रखने वाले हैं।

केजरीवाल ने दिल्‍ली के लोगों से आर्शीवाद मांगते हुए स्‍वयं को दिल्‍ली के हर परिवार का बेटा बताया। उन्‍होंने कहा मैं दिल्‍ली के लिए अकेला लड़ रहा हूं। उन्‍होंने कहा अगर संसद में दिल्‍ली से सात सांसद होंगे तो वे भी दिल्‍ली के लिए लड़ेगे।

केजरीवाल ने कहा मुझे दिल्‍ली और दिल्‍ली को मेरी जरूरत है। इसके साथ ही केजरीवाल ने कह हमने दिल्‍ली वालों को मुफ्त बिजली दी और दिल्‍ली में बीते 9 सालों में 30 फ्लाईओवर बनाए।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और राज्‍यपाल पर हमला बोलते हुए कहा दिल्‍ली में योजनाएं बंद करवाई जा रही हैं। आप सरकार द्वारा लगवाए गए मोहल्‍ला क्‍लीनिक को तोड़ा जा रहा है। इन्‍होंने योगा योजना बंद करवा दी। केजरीवाल ने दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल पर फरिश्‍ते स्‍कीम बंदर करवाने का आरोप लगाते हुए कहा ना तो ये लोग कुछ करेंगे और ना ही हमें करने देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+