Delhi Exit Polls 2019: राजधानी की सातों सीटों पर फिर भाजपा, एग्जिट पोल में कांग्रेस-आप का सफाया

Recommended Video

    Lok Sabha Exit Poll 2019: Delhi में BJP को मिलेगी जीत, Congress और AAP की हार | वनइंडिया हिंदी

    Lok sabha exit polls 2019 | Latest Delhi News in Hindi, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha Elections 2019) के आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही सभी 542 सीटों पर एग्जिट पोल्स आना शुरू हो गए हैं। 6 एग्जिट पोल्स में से 5 में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, राजधानी दिल्ली की सातों सीटें भी भाजपा को ही मिलने के आसार हैं। पिछली बार, यानी 2014 में दिल्ली से भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में भी इस बार भाजपा फिर क्लीन स्वीप करती दिख रही है।

    वहीं, सुवर्णा न्यूज 24x7 के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली (Delhi Exit Poll 2019) में एनडीए को कुल 7 में से 5 सीटें मिल रही हैं। जबकि, आप 2 सीटों पर कब्जा जमाती दिख रही है। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलती दिखाई गई। न्यूज-24 व चाणक्य के सर्वे में भाजपा सातों सीटें जीत रही है।

    ​दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला, सभी एग्जिट पोल्स में भाजपा आगे

    ​दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला, सभी एग्जिट पोल्स में भाजपा आगे

    टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे में भी भाजपा को दिल्ली फतह करते दिखाया गया है। सभी सात सीटें बीजेपी के खाते में दिखाई गई हैं, जबकि 2019 के चुनाव में भाजपा को दिल्ली से उखाड़ फेंकने का दावा करने वाली कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) को एक भी सीट नहीं मिलती दिखाई गई। मालूम हो कि इस बार दिल्ली में कांग्रेस, भाजपा और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

    23 मई को जारी होंगे 17वीं लोकसभा के चुनाव परिणाम

    23 मई को जारी होंगे 17वीं लोकसभा के चुनाव परिणाम

    17वीं लोकसभा के इन चुनावों के परिणाम पूरे देश में 23 मई को सामने आएंगे। बता दें कि दिल्ली की सभी 7 सीटों पर छठे चरण के तहत 12 मई को वोट डाले गए थे। हालांकि, इस वर्ष 2014 की तुलना में कम वोट पड़े और कुल 60% मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अब चुनाव परिणाम को लेकर तमाम राजनीतिक विशेषज्ञ अपने-अपने अनुमानों से नई सरकार को लेकर दावा कर रहे हैं।

    2014 में कौन उम्मीदवार किस सीट से जीता

    2014 में कौन उम्मीदवार किस सीट से जीता

    दिल्ली समेत देश के 6 राज्यों में मोदी लहर पर सवार एनडीए ने 2014 में क्लीन स्वीप किया था। यहां चांदनी चौक सीट पर हर्षवर्धन, वेस्ट दिल्ली से प्रवेश वर्मा, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी जीते थे। नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से उदित राज, साउथ दिल्ली से रमेश विधूड़ी और ईस्ट दिल्ली से बीजेपी के महेश गिरी ने 1.9 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने दिल्ली में क्लीन स्वीप किया था।

    लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी बेहतरीन कवरेज यहां देखें, देश में किसकी बन रही है सरकार क्लिक करके जानिए अभी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+