Lok Sabha Election: आप ने शुरू किया ''जेल का जवाब वोट से' घर-घर अभियान, वोटरों को दिया जा रहा सीएम का संदेश
Lok Sabha Election AAP Campaign: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को चुनावी कैंपेन लॉन्च कर दिया है। आप ने अपने चुनावी कैंपेन का नाम "जेल का जवाब वोट" रखा है। वहीं मंगलवार को नवरात्रि के पहले दिन के शुभ अवसर पर आम आदमी पार्टी ने 'घर-घर अभियान' शुरू करने का ऐलान किया है। जिसके जरिए सीएम केजरीवाल का संदेश दिल्लीवासियों तक पहुंचाया जा रहा है।

ये जानकारी दिल्ली सरकार के मंत्री और आप पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने प्रेस कान्फ्रेंस के जरिए दी। मीडिया से बात करते हुए गोपाल राय ने बताया कि आम आदमी पार्टी आज से घर-घर अभियान शुरू कर रह है। जिसके तहत हम घर-घर जा रहे हैं और लोगों तक अरविंद केजरीवाल का संदेश पहुंचा रहे हैं कि आज आपके मुख्यमंत्री जेल में हैं जिस कारण वो चुनाव प्रचार नहीं कर सकते हैं।
गोपाल राय ने बताया कि इस अभियान के तहत घर-घर जा रहे हैं और लोगों को ये संदेश पहुंचा रहे हैं कि अगर मतदाता जेल का जवाब अपने वोट से देंगे तो अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे।
#WATCH Delhi: Delhi Minister and AAP leader Gopal Rai says, "Aam Aadmi Party is starting a door-to-door campaign from today. We are going door-to-door and are taking Arvind Kejriwal's message to people that today your Chief Minister is in jail and he cannot campaign. Therefore,… pic.twitter.com/ToFrxuU1hK
— ANI (@ANI) April 9, 2024












Click it and Unblock the Notifications