एलएनजेपी अस्पताल को जल्द मिलेगी ऑक्सीजन, टैंकर हुआ रवाना- राघव चड्ढा ने दी जानकारी
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि, 'एलएनजेपी अस्पताल को बहुत जल्द क्रायोजेनिक टैंकर के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई होगी। टैंकर रवाना हो चुका है और रास्ते में है।'
नई दिल्ली, 25 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि, 'एलएनजेपी अस्पताल को बहुत जल्द क्रायोजेनिक टैंकर के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई होगी। टैंकर रवाना हो चुका है और रास्ते में है।'

Recommended Video
Delhi Lockdown Extended : कोरोना संकट के बीच दिल्ली में 3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन | वनइंडिया हिंदी
मालूम हो कि तेज टीवी ने 1 घंटे पहले एक खबर ट्वीट की थी जिसमें कहा गया था कि दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में सिर्फ 2 घंटे की ऑक्सीजन बची हुई है। यहां 1100 मरीज भर्ती हैं। वहीं मॉडल टाउन इलाके में बने पेंटामेड अस्पताल में 5 मरीज वेंटिलेटर पर हैं और बाकी 45 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अस्पताल में 11 बजे तक की ही ऑक्सीजन बची हुई है। इस खबर पर दिल्ली सरकार ने संज्ञान लिया और अब अस्पताल को ऑक्सीजन मुहैया कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications