AAP Mega Rally: इतिहास का पहला PM जो सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता: केजरीवाल

AAP Mega Rally Live Updates : दिल्ली के रामलीला मैदान में आज आम आदमी पार्टी की केंद्र सरकार के विधेयक के खिलाफ महारैली कर शक्ति प्रदर्शन किया।

AAP Mega Rally Live Updates : ट्रांसफर पोस्टिंग वाले केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में आज आम आदमी पार्टी की महारैली आयोजित हुई, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ पूर्व मंत्री कपिल सिब्बल भी मौजूद रहे। इस रैली में शामिल होने वाले लोगों को गर्मी से बचाने के लिए मैदान में खास इंतजाम किए गए थे। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें...

AAP Mega Rally Live Updates

इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jun 11, 2023, 2:27 PM IST

पीएम मोदी पर बोले केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी देश की चिंता नहीं कर सकते हैं, लेकिन वह हर रोज जागते हैं और दिल्ली में होने वाले कामों को रोकते हैं ..."
Jun 11, 2023, 1:26 PM IST

अन्य राज्यों के लिए ऐसा ही अध्यादेश लाया जाएगा: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पूरे देश के लोगों को बोलना चाहता हूं ये मत सोचना ये केवल दिल्ली के लोगों के साथ हुआ है। मुझे अंदर से पता चला है ये मोदी जी का पहला वार है। ऐसा ही अध्यादेश और राज्यों के लिए लाया जाएगा। इसे अभी रोकना पड़ेगा।
Jun 11, 2023, 1:22 PM IST

हमारे पास एक मनीष सिसोदिया नहीं, 100 हैं: केजरीवाल

केजरीवाल ने बोलते हुए कहा कि उन्होंने (PM) मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया, सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया। हमारे पास एक मनीष सिसोदिया नहीं है, हमारे पास 100 मनीष सिसोदिया हैं, हमारे पास एक सत्येंद्र जैन नहीं है, हमारे पास 100 सत्येंद्र जैन हैं। आप एक को जेल में डालोगे तो दूसरा काम करने आ जाएगा लेकिन दिल्ली में विकास के काम नहीं रुकेंगे।
Jun 11, 2023, 1:18 PM IST

चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा देश कैसे चलाए: केजरीवाल

बेरोजगारी का जिक्र करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि चौथी पास राजा को समझ ही नहीं आ रहा है कि देश कैसे चलाया जाता है। इनको समझ नहीं आ रहा है कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई को कैसे दूर करें। जीएसटी की वजह से व्यापारी परेशान हैं। रेलवे का क्या हाल कर दिया, ये सबको पता है।
Jun 11, 2023, 1:14 PM IST

140 करोड़ देशवासी मिलकर करेंगे इस अध्यादेश का विरोध: केजरीवाल

केजरावील ने कहा कि इस अध्यादेश के खिलाफ में सभी पार्टियों के नेताओं से मिल रहा हूं। दिल्ली वालों पूरे देश के लोग आपके साथ हैं। 140 करोड़ लोग मिलकर इस अध्यादेश का विरोध करेंगे और संविधान को बचाएंगे। ये मत सोचना कि ये केवल दिल्लीवालों के साथ हुआ है. ऐसा ही अध्यादेश राजस्थान के लिए, पंजाब के लिए, एमपी के लिए, महाराष्ट्र के लिए लाया जाएगा। इसे अभी ही रोकना पड़ेगा।
Jun 11, 2023, 1:09 PM IST

संविधान बचाने के लिए शुरू हो रहा आंदोलन: केजरीवाल

दिल्ली में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को काम करने का अधिकार होना चाहिए। आज संविधान को बचाने के लिए आंदोलन शुरू हो रहा है। मंच से बोलते हुए कहा कि अध्यादेश कहता है कि अब दिल्ली के अंदर जनतंत्र नहीं होगा। अब दिल्ली में तानाशाही चलेगी। अब जनता सुप्रीम नहीं है, एलजी सुप्रीम होगा। जनता जिसे भी वोट दे और सरकार बनाए, पीएम कहते हैं कि सरकार तो मैं ही चलाऊंगा।
Jun 11, 2023, 1:05 PM IST

इतिहास का पहला PM जो सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता: केजरीवाल

मेगा रैली में बोलते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 19 मई को देश के प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया है। पीएम कहते हैं कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता। 75 साल के इतिहास में पहली बार पीएम आया है, जो कहता है कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता।
Jun 11, 2023, 12:59 PM IST

तानाशाही को खत्म करने के लिए इकट्ठा हुए: केजरीवाल

रामलीला मैदान में आयोजित मेगा रैली में बोलते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से 12 साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ इसी रामलीला मैदान में इकट्ठे हुए थे। आज इसी मंच से एक अहंकारी तानाशाह को देश से हटाने के लिए फिर इकट्ठे हुए हैं। आज इसी मंच से तानाशाही के खिलाफ लड़ाई शुरू कर रहे हैं और जीतेंगे भी।
Jun 11, 2023, 12:55 PM IST

BJP का मतबल भारतीय जुगाड़ू पार्टी: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी वाले चाहते हैं कि इनके अलावा किसी और की सरकार बन जाए। अगर गलती से ये चुनाव में नहीं जीत पाते हैं तो ये उपचुनाव से सरकार बना लेते हैं। विधायक को खऱीदकर या फिर राज्यपाल को सुबह चार बजे जगाकर। बीजेपी का मतलब भारतीय जुगाड़ पार्टी।
Jun 11, 2023, 12:53 PM IST

आज के भारत में दोहराई जा रही महाभारत: सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज में मेगा रैली में बोलते हुए कहा कि, हस्तिनापुर का हक़ जो पांडवों को मिला था, कौरवों ने छल-कपट से छीन कर पांडवों को 12 साल के वनवास और 1 साल के अज्ञातवास पर भेज दिया। आज के भारत में महाभारत दोहराई जा रही है। Modi Govt ने छल-कपट करके @msisodia, @SatyendarJain को Jail भेज दिया। SC के फैसले को काले अध्यादेश से पलट कर दिल्ली का हक़ छीन लिया।
Jun 11, 2023, 12:50 PM IST

राज्य सभा में बिल नहीं होने देंगे पास: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक अध्यादेश के जरिए केंद्र सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। हम राज्यसभा में बिल पास नहीं होने देंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं रामलीला मैदान से कहना चाहता हूं कि तुम दिल्ली के संविधान और सरकार को बदलना चाहते हो तो केजरीवाल के साथ मिलकर जनता तुम्हारी सरकार को बदलने का काम करेगी।
Jun 11, 2023, 12:47 PM IST

दिल्ली सरकार से केंद्र ने छीनीं शक्तियां: सिब्बल

मेगा रैली में बोलते हुए कपिल सिब्बल ने कहा, 'दिल्ली में विधानसभा होने का अर्थ है कि लोग चाहते हैं कि दिल्ली में जनता की आवाज के अनुसार सरकार चले। लेकिन, पीएम सब कुछ अपने अनुसार चलाना चाहते हैं। ब्यूरोक्रेट्स को नियंत्रित करने की शक्तियां आप सरकार से ले लीं। ये मामला सुप्रीम कोर्ट गया। कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार गलत है।' उच्चतम न्यायालय ने फैसला दिया कि नौकरशाह दिल्ली कैबिनेट के प्रति जवाबदेह हैं। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वीकार नहीं किया और वे अध्यादेश लाए। कहा कि यदि सब कुछ केंद्र सरकार ही करेगी तो विधानसभा का क्या अर्थ है।
Jun 11, 2023, 12:29 PM IST

सभी संस्थान पर केंद्र का कब्जा: सिब्बल

आम आदमी पार्टी की महारैली में बोलते हुए सिब्बल ने कहा, 'देश के हर राज्य में सीबीआई और ईडी के भरोसे अपनी (मोदी) सरकार चाहते हैं। ये सोच सही नहीं है कि सारी पावर हमारे ही हाथ में हो। अदालत छोड़ बाकी सभी संस्था पर केंद्र का कब्जा है।' कहा कि प्रधानमंत्री सभी विपक्षी दलों को खत्म करने में लगे हुए हैं अगर विपक्षी दल एकजुट नहीं हुए तो वह विपक्ष का खात्मा कर देंगे।
Jun 11, 2023, 12:25 PM IST

डबल इंजन की नहीं, डबल बैरल की सरकार: सिब्बल

AAP की मेगा रैली में बोलते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि पीएम मोदी हर राज्य में प्रचार करते हुए कहते हैं कि हमारी डबल इंजन की सरकार बनाइए, लेकिन यह डबल इंजन की नहीं, बल्कि डबल बैरल की सरकार है।
Jun 11, 2023, 12:13 PM IST

AAP की मेगा रैली में मंच पर नजर आए कपिल सिब्बल

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आयोजित AAP की मेगा रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। उनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल भी उनके साथ मंच पर बैठे हुए नजर आए।
Jun 11, 2023, 11:41 AM IST

जनता के Vote की ताकत की लड़ाई: आतिशी

AAP नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि ये लड़ाई अरविंद केजरीवाल की नहीं है, ये जनता के वोट की ताकत की लड़ाई है। आज दिल्ली के लोगों की महारैली है। आज दिल्ली के लोग आ रहे हैं, देश के संविधान को बचाने के लिए।
Jun 11, 2023, 10:52 AM IST

BJP ने कपिल सिब्बल को लेकर साधा निशाना

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ट्वीट कर कहा, जिस कपिल सिब्बल को केजरीवाल पहले भ्रष्टाचारी कहते थे आज उसी कपिल सिब्बल का समर्थन ले रहे हैं। यू-टर्न लेने में केजरीवाल और AAP को महारत हासिल है। जनता आप की असलियत से परिचित हो चुकी है और अब AAP के बहकावे में नहीं आने वाली।
Jun 11, 2023, 10:08 AM IST

पुलिस ने किए रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली के राम लीला मैदा में केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP की आज 'महा रैली' है। रैली से पहले राम लीला मैदान में पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Jun 11, 2023, 9:28 AM IST

ट्विटर डीपी बदलने की दिल्ली AAP ने की अपील

आम आदमी पार्टी दिल्ली की और से ट्वीट कर बताया गया है कि 11 जून को AAP अपनी जन्मभूमि Ramlila मैदान में महारैली कर रही है। इस रैली में शामिल होने के साथ ही लोगों से अपनी डीपी बदलने की अपील भी की जा रही है।
Jun 11, 2023, 8:48 AM IST

रैली को कई मंत्री संबोधित करेंगे

रैली को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली कैबिनेट के कई मंत्री संबोधित करेंगे।
Jun 11, 2023, 8:28 AM IST

'दिल्ली के लोग रामलीला मैदान में एकजुट होंगे'

दिल्ली की जनता के अधिकारों को छीनने वाले केंद्र सरकार के तानाशाही अध्यादेश के ख़िलाफ़ दिल्ली के लोग रामलीला मैदान में एकजुट होंगे: AAP का Tweet
Jun 11, 2023, 8:05 AM IST

कपिल सिब्बल ने कहा Thank You

इस रैली में कांग्रेस छोड़कर सपा के सहयोग से राज्यसभा मेंबर बने कपिल सिब्बल भी शामिल होने वाले हैं। उन्होंने ट्वीट करके इसके लिए आप पार्टी को धन्यवाद दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+