दिल्ली में अप्रैल, मई और जून में इन 5 दिनों रहेगा "ड्राई डे", नहीं बिकेगी शराब
Dry day in Delhi: दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर है, अप्रैल, मई और जून माह में कुछ खास दिनों पर शराब नहीं मिलेगी। शराब के इस फलते-फूलते बाज़ार के बावजूद, दिल्ली सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के लिए चुनिंदा दिनों के दौरान शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगया हैं और ड्राईडे घोषित किया है।
दिल्ली में अप्रैल, मई और जून में पांच विशेष दिनों पर शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसलिए शराब के शौकीनों को तीन महीनों में पांच दिन ड्राईडे पर शराब नहीं मिलेगी। आइए जानते हैं वो पांच दिन कौन से हैं?

पांच दिन रहेगा ड्राई डे, शराब की दुकानें रहेंगी बंद
ये पांच ड्राईडे अप्रैल, मई और जून में रहेंगे। जिसमें 6 अप्रैल को राम नवमी, 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा और 7 जून को बकरीद शामिल हैं।
दिल्ली में हर दिन कितनी बिकती है शराब?
बता दें दिल्ली नाइटलाइफ़ के लिए जानी जाती है, यहां पर शराब के शौकीनों की संख्या अत्यधिक है। यहां हर दिन शराब की 13 लाख बोतलें बिक जाती है। शराब की बिक्री से दिल्ली शहर को सलाना छह हजार करोड़ से अधिक का लाभ होता है। 31 दिसंबर को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये की शराब पी जाती है।
दिल्ली में नकली शराब का धंधा
गौरतलब है कि दिल्ली में शराब की बढ़ती डिमांड के बीच नकली शराब का धंधा भी फल-फूल रहा है। 11 मार्च को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में नकली शराब के धंधे में शामिल दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस की कार्रवाई में नकली शराब बनाने वाली एक गुप्त फैक्ट्री का पता चला, जो कैनिंग मशीन, बारकोड, बोतलें, ढक्कन और विभिन्न स्वादों के लेबल सजी थी।
मौके से 242 कार्टन देशी शराब बरामद की गई, कुल 12,045 क्वार्टर बोतलें, 1,885 लीटर स्प्रिट/रसायन और अवैध निर्माण प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले कई टन कच्चे माल।
पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान गोकुलपुरी निवासी सुमन और ऑटो चालक पप्पू के रूप में हुई है, जो दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में अवैध शराब वितरित करने वाले एक नेटवर्क का हिस्सा थे।












Click it and Unblock the Notifications