Seelampur: 'लेडी डॉन' जिकरा को पुलिस ने किया अरेस्ट, कुणाल हत्याकांड में सामने आया था नाम
Seelampur News: दिल्ली के सीलमपुर (Seelampur) इलाके में 17 वर्षीय कुणाल की चाकू से गोदकर गुरुवार शाम हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। वहीं, कुणाल हत्याकांड में मशहूर लेडी डॉन जिकरा का नाम सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
लेडी लॉन जिकरा के अलावा पुलिस ने तीन और लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ जारी है। दो अन्य आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर बताए जा रहे हैं। वहीं, ज़िकरा का चचेरा भाई साहिल भी पुलिस के संपर्क में है। दिल्ली पुलिस की मानें तो वो अभी इस मामले की जांच में जुटी है। बता दें, मृतक कुणाल अपने परिवार के साथ जे ब्लॉक, सीलमपुर में रहता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक कुणाल एक कपड़े की दुकान में नौकरी करता था। बता दें कि कुणाल गुरुवार देर शाम घर से दूध लेने के निकला था तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गौज की और फिर चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ कुणाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है।
लेडी डॉन ने कुछ दिन पहले दी थी धमकी
वहीं, मृतक कुणाल के माता-पिता ने बताया है कि उनके बेटे को 'लेडी डॉन' जिकरा नाम की लड़की ने कुछ दिनों पहले धमकी दी थी। मृतक की मां ने कहा कि लेडी डॉन लोगों को परेशान करती है। ग्रुप में जाकर लोगों के घरों पर अक्सर हमला करते रहती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में अब तक जिकरा का कोई रोल इस केस में नहीं मिला है।
पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था लेडी डॉन को
पुलिस ने हत्या के बाद जिकरा से पूछताछ भी की थी लेकिन उसके बाद उसे छोड़ दिया गया। हालांकि, अब पुलिस ने जिकरा और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुलिस ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और जाम को भी खुलवा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications