अरविंद केजरीवाल ये एक काम ना करते तो चुनाव ना हारते!
कुमार विश्वास ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक पर अरविंद केजरीवाल के रुख ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया।
नई दिल्ली। हाल ही में दिल्ली के एमसीडी चुनाव में भाजपा के तीसरी बार कब्जे और आम आदमी पार्टी को उम्मीद के मुकाबिक कामयाबी ना मिलने पर 'आप' नेता और कवि कुमार विश्वास ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक पर अरविंद केजरीवाल के रुख ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया।

विश्वास ने न्यूज चैनल आज तक को एक इंटरव्यू में कहा कि केजरीवाल को सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पीएम पर हमला नहीं करना चाहिए था। पीएम से सर्जिकल हमले का सबूत मांगना ठीक नहीं था। आप नेताओं के लगातार ईवीएम को लेकर सवाल उठाने पर कुमार ने कहा कि हम ईवीएम को दोष नहीं दे सकते सच ये है कि आम आदमी पार्टी अपनी बात मतदाताओं तक नहीं पहुंचा सकी।उन्होंने पार्टी में आंतरिक कलह को भी हार की अहम वजह माना।
कुमार विश्वास ने कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की कमी हो गई है, नगर निगम चुनाव में बंद कमरे में बैठ कर टिकट बांट दिए गए। ये पार्टी का मूल चरित्र नहीं है, पार्टी का मूल चरित्र संघर्ष का है। कुमार विश्वास ने कहा कि पार्टी को चाहिए कि हार के कारणों पर बैठ के विचार करे और जनता का विश्वास जीतने के लिए काम करे।{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications