Independence Day पर बना रहे हैं कोई प्रोग्राम? जानिए 15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ला का मौसम
नई दिल्ली, 14 अगस्त: 15 अगस्त को पूरा देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। यह भारत के गौरवशाली इतिहास का सबसे बड़ा दिन है। इस दिन को पाने के लिए हमारे देश के हजारों सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ऐसे में जानिए कि 15 अगस्त पर देश की राजधानी दिल्ली के मौसम के कैसे रहने के आसार है?

Recommended Video
इस दौरान मौसम विभाग की मानें तो दिल्ला का मौसम उमस भरा रह सकता है। इसके साथ ही आने वाले 5 से 6 दिनों तक आसमान से बारिश की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है, जिसके बाद साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली वासियों के लिए 15 अगस्त का महापर्व तपिश और उमस से भरा रहने वाला है।
आईएमडी के मुताबिक बारिश नहीं होने के कारण दिल्ली का अधिकतम पारा एक या दो डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो इन दिनों मानसून 'ब्रेक फेज' चल रहा है, जिसकी वजह से आने वाले 5 से 6 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं है। दरअसल, ब्रेक फेज में आर्द्र पूर्वी हवा बदलकर पश्चिम दिशा से चलने वाली गर्म और शुष्क हवाओं में बदल जाती हैं। जिसके कारण बारिश रुक जाती है और तापमान बढ़ने लगता है।
इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त महीने की शुष्क शुरुआत के बावजूद दिल्ली में आने वाले 10 दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। यानी कि बारिश की कमी को कवर करने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह से यह सामान्य के करीब मानसून महीना के होने के आसार है। वहीं 15 अगस्त को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश आने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications