केन्या ने अडानी ग्रुप के साथ कैंसिल की डील; केजरीवाल बोले- 'मोदी जी ऐसी कौन सी मजबूरी है'

Arvind Kejriwal On Gautam Adani: उद्योगपति गौतम अडानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अडानी ग्रुप पर अमेरिका की फेडरल कोर्ट में रिश्वत और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इन आरोपों के बाद से ही गौतम अडानी के ऊपर मुसीबतों के बादल मंडराने लगे है। शेयर बाजार में उनके शेयर के भाव नीचे गिर रहे हैं। तो वहीं, अब अडानी ग्रुप के हाथ से एक बड़ी इंटरनेशनल डील भी निकल गई है।

अब इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही गौतम अडानी और पीएम मोदी की नजदीकियों को लेकर तंज कसा है। केजरीवाल ने कहा, केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने आज अमेरिकी जांच एजेंसियों द्वारा अडानी पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बिजली और एयरपोर्ट के सभी सौदे रद्द कर दिए।

Gautam Adani

अडानी को देश बेचने पर तुले हैं पीएम मोदी- केजरीवाल

केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा, केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने आज अमेरिकी जांच एजेंसियों द्वारा अडानी पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बिजली और एयरपोर्ट के सभी सौदे रद्द कर दिए। जब अन्य देश अडानी के खिलाफ एक्शन लेकर कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर रहे हैं, तो मोदी जी की ऐसी कौन सी मजबूरी है कि सारे क़ानूनों को उल्लंघन कर अडानी को देश बेचने पर तुले हैं? देश जानना चाहता है कि क्या मोदी भी अडानी के सभी घोटालों में बराबर के हिस्सेदार हैं?

बता दें कि यह डील देश के बिजली के ट्रांसमिशन के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने को लेकर हुई थी। इसके अलावा, एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तार के लिए $1.8 बिलियन का प्रस्ताव रद्द कर दिया है। इन समझौतों को रद्द करने का निर्णय संयुक्त राज्य अमेरिका में अडानी समूह के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद लिया गया है। Kenya के राष्ट्रपति रूटो ने इस बात पर जोर दिया कि उनका प्रशासन पारदर्शिता और ईमानदारी को प्राथमिकता देता है, ऐसे अनुबंधों का समर्थन करने से इनकार करता है जो देश की छवि या हितों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+