केजरीवाल के तीखे तेवरों ने आप कार्यकर्ताओं में भरा जोश

AAP Meeting News: तिहाड़ जेल से छूटते ही दिल्ली के सियासी मैदान में कूदे अरविंद केजरीवाल के तेवर ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है। आप नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक नई उम्मीद झलक रही है। मंगलवार को आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पदाधिकारी सम्मेलन के तहत नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली लोकसभा के मंडल प्रभारियों और अध्यक्षों के साथ संवाद किया। पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में आधी सरकार AAP और आधी सरकार बीजेपी की है।"

दस साल में आप सरकार द्वारा कामों का उल्लेख करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, AAP सरकार ने 10 साल में बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, CCTV, सड़कें, सीवर समेत ढेरों काम किए हैं, BJP की आधी सरकार ने क्या काम किया?

Arvind Kejriwal

आगे उन्होंने कहा, हमने बड़ी मुश्किल से दिल्ली को ठीक किया है, BJP को वोट दिया तो बिजली का बिल हजारों रुपए का आयेगा, स्कूल, अस्पताल ख़राब हो जाएंगे। सब खत्म कर देंगे। गरीबों के लिए कोई काम नहीं होगा।

दो टर्म से दिल्ली की सत्ता पर काबिज है आप

साल 2015 में दिल्ली में दोबारा सरकार बनाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2020 में उन्होंने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली और दिल्ली में आप का परचम लहराया। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। 10 दिन की पूछताछ के बाद 1 अप्रैल को उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया। सितंबर महीने में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने कथित दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाला केस में जमानत दे दी थी। जस्टिस कांत ने अपने फैसले में कहा कि केजरीवाल को सीबीआई मामले में 10 लाख रुपये के जमानती बॉन्ड पर जमानत दी जाती है।

बता दें कि साल 2025 के फरवरी में दिल्ली विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव में 90 दिनों से भी कम का समय बचा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी चुनावी मोड में आ गई है। बैठकों और सम्मेलनों का दौरा जारी है। पार्टी के बड़े नेता रणनीति बनाने में जुटे हैं और कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पार्टी दिल्ली सरकार द्वारा किए गए कामों को घर-घर जाकर लोगों को बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+