Kejriwal- Mann Ayodhya Visit: अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान पहुंचे अयोध्या, परिवार संग रामलला के किए दर्शन

Kejriwal- Mann Ayodhya Visit: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान सोमवार को अयोध्या पहुंचे। दोनों आप नेताओं ने रामलला के दर्शन किए। इस दौरान दोनों प्रदेशों के मु्ख्यमंत्रियों के साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा।

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राम मंदिर ट्रस्ट ने कई राज्यों को मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया था। सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल को 22 जनवरी को अयोध्या आने का न्यौता मिला था। लेकिन उन्होंने कहा था कि वह बाद में अपने माता-पिता पत्नी और बच्चों के साथ मंदिर जाना चाहते थे। जिसके बाद सीएम केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सोमवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे। दोनों सीएम परिवार के साथ राम मंदिर पहुंचे और उन्होंने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए।

Arvind Kejriwal In Ram Mandir Ayodhya

राम मंदिर पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "माता-पिता और अपनी धर्मपत्नी के साथ आज अयोध्या जी पहुंचकर श्रीराम मंदिर में रामलला जी के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भगवंत जी एवं उनका परिवार भी साथ रहा। सबने मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के दर्शन किए एवं देश की तरक़्क़ी के साथ समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की...प्रभु श्री रामचंद्र जी सबका मंगल करें। जय श्री राम...।"

Recommended Video

    अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान पहुंचे अयोध्या, परिवार संग रामलला के किए दर्शन

    लंबे वक्त से रामलला के दर्शन की थी प्रतीक्षा: सीएम
    वहीं अयोध्या में राम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "रामलला के दर्शन की काफी लंबे वक्त से इच्छा थी। मैंने देश के कल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+