केजरीवाल सरकार ने हर 3 किलोमीटर पर चार्जिंग प्वॉइंट लगाने का रखा लक्ष्य, 6 महीने में लगेंगे 500 प्वॉइंट

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल के इस्तेमाल पर अधिक जोर दे रही है। इसी के तहत केजरीवाल सरकार ने 'स्विच दिल्ली' अभियान चलाया हुआ है, जिसे 4 हफ्ते हो चुके हैं। 'स्विच दिल्ली' अभियान के तहत दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग और बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है। इसके तहत परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने लक्ष्य रखा है कि अगले 6 महीनों के अंदर राजधानी में 500 नए चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे। इस लक्ष्य के पूरा हो जाने के बाद वाहन चालकों को हर तीन किलोमीटर पर चार्जिंग प्वॉइंट की सुविधा मिल जाएगी।

Electric vehicle

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए डीईआरसी (दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन) ने ईवीएस चार्ज करने के लिए दरों में कटौती की है। आवासीय चार्जिंग स्टेशन को 4.5 रुपये के हिसाब से, जबकि हाई टेंशन वाले सार्वजनिक चार्जिंग स्थान पर 4 रुपये की दर से भुगतान करना होगा।

'स्विच दिल्ली' अभियान के तहत दिल्ली सरकार लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों के प्रति जागरूक कर रही है। साथ ही चार्जिंग प्वॉइंट की जानकारी भी दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+