जेल से बाहर आते ही केजरीवाल ने पीएम पर किया हमला, बोले- AAP को कुचलने में प्रधानमंत्री ने कोई कसर नहीं छोड़ी
सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल ने शनिवार को कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में संकटमोचन के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। इसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का अक्रामक चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कान्फ्रेंस की।
इस प्रेस कान्फ्रेंस की शुरूआत करने से पहले आप आदमी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जय हिंद और अरविंद केजरीवाल की जय के नारे लगाए। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने रंग दे बसंती गाना चलाया। वहीं केजरीवाल कभी हाथ जोड़कर तो कभी दोनों हाथों से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर प्यार बरसाते नजर आए।

अपनी पूरी ताक़त से लडूंगा
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस प्रेस कान्फ्रेंस ने पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आप सब लोगों के बीच वापस लौट कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। हमें मिलकर अपने देश को तानाशाही से बचाना है, मैं अपनी पूरी ताक़त से लडूंगा, मुझे देश के 140 करोड़ लोगों का समर्थन चाहिए।
हमारे ऊपर बजरंग बली कृपा है
केजरीवाल ने कहा मैं सीधा जेल से मैं आपके बीच आ रहा हूं। 50 दिन के बाद आपके बीच आकर अच्छा लग रहा है। अभी मैंने परिवार के साथ मंदिर जाकर दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने कहा किसी को उम्मीद नहीं थी की चुनाव के बीच में मैं आपके बीच आ जाऊंगा लेकिन हमारे ऊपर बजरंग बली कृपा है।
AAP को कुचलने में पीएम ने कोई कसर नहीं छोड़ी
केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, हमारी आम आदमी पार्टी को कुचलने में प्रधानमंत्री जी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। एक साल में हमारी पार्टी के चार टॉप के नेता जेल भेज दिए। जो लोग मोदी जी से मिलने जाते हैं। वो हमें भी सब बताते हैं।
पीएम मोदी पर लगाया ये आरोप
सीएम केजरीवाल ने कहा यह एक पार्टी नहीं एक सोच हैं, जितना यह खत्म करेंगे उतनी यह पार्टी बढ़ेगी। जो लोग मोदी जी से मिलने जाते हैं, वे (प्रधानमंत्री) उनसे सबसे पहले AAP पार्टी के बारे में 10-15 मिनट बात करते हैं।
इस तरह किसी भी पार्टी को प्रताड़ित नहीं किया गया
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कुछ काम न करो और आम आदमी पार्टी को कुचल दो ये जनतंत्र नहीं हैं। उन्होंने कहा 75 साल में इस तरह किसी भी पार्टी के नेताओं को प्रताड़ित नहीं किया गया, जितना आम आदमी पार्टी को किया।
सीएम येागी ने कहा पीएम मोदी कहते हैं कि हम भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं, उन्होंने अपनी पार्टी में भ्रष्टाचारियों को शामिल कर लिया है। किसी को डिप्टी सीएन बना देते हैं औऱ मंत्री बना देते हैं।
भाजपा पर लगाया ये आरोप
सीएम केजरीवाल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है तो हमसे सीखें। पंजाब के अंदर हमारे मंत्री ने पैसे मांगे, किसी को नहीं पता था लेकिन हमने उसके खिलाफ एक्शन लिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर उन्होंने मैसेज दिया कि अगर मैं केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकता हूं तो किसी को भी अरेस्ट कर सकता हूं।












Click it and Unblock the Notifications