Karwa Chauth 2025: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने जमकर किया डांस, कुछ इस अंदाज में महिलाओं संग मनाया करवा चौथ
Karwa Chauth 2025: देश भर में महिलाएं आज करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं। यह त्योहार भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है, जो पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला उपवास करती हैं और भगवान से उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं।
देश में राजनीतिक गलियारों से लेकर बॉलीवुड तक इसकी बड़ी धूम रहती हैं। इस साल दिल्ली के राज निवास में इस अवसर पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ( Delhi CM Rekha Gupta) ने महिलाओं के साथ मिलकर करवा चौथ का पर्व मनाया।

CM रेखा गुप्ता का दिखा अलग अंदाज
कार्यक्रम के दौरान रेखा गुप्ता का आज अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने पारंपरिक परिधान और ज्वेलरी के साथ सज धज कर महिलाओं के साथ डांस करते हुए उत्सव का आनंद लिया।
उन्होंने कहा, "करवा चौथ का पर्व बहुत ही पवित्र अवसर है। देश भर की महिलाएं अपने पतियों के लिए उपवास रखती हैं और उनके लिए लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। मैं देश की सभी महिलाओं को इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।"
घर-घर में खुशियों की झलक
बता दें कि देश के छोटे शहरों और गांवों में भी करवा चौथ का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। महिलाएं अपने घरों को रंग-बिरंगी सजावट और फूलों से सजाती हैं, खास पकवान तैयार करती हैं और चंद्रमा का दर्शन करने के बाद सपत्निक पूजा और व्रत का पालन करती हैं।
करवा चौथ: प्रेम और समर्पण का पर्व
करवा चौथ केवल उपवास का नाम नहीं है, बल्कि यह पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। देशभर की महिलाएं इस दिन अपनी निष्ठा और समर्पण को दर्शाती हैं। यह पर्व न केवल पारिवारिक प्रेम को मजबूत करता है, बल्कि समाज में सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को भी बनाए रखने का संदेश देता है।












Click it and Unblock the Notifications