Kanwar yatra: आज से कांवड़ यात्रा शुरू, दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन से लेकर नियम तक, जानें क्या-क्या बदलेगा

Kanwar yatra 2023 Delhi Traffic Diversions: सावन माह के पहले दिन यानी आज 04 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। इस साल 15 से 20 लाख कांवरियों के दिल्ली से गुजरने की उम्मीद है।

ऐसे में दिल्ली वासियों को वाहनों को धीमी गति से चलाने और ट्रैफिक डायवर्जन के लिए तैयार रहने की जरूरत है। इस साल कावड़ यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस ने कई इतंजाम किए हैं। ट्रैफिक डायवर्जन से लेकर कुछ ट्रैफिक नियमों में भी बदलाव किए गए हैं।

Kanwar yatra 2023 Delhi Traffic

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की है। स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) एसएस यादव ने कहा, "कांवड़ियों की आवाजाही को बाकी भीड़-भाड़ वाली सड़कों से अलग करने और उनकी असुविधा को कम करने के लिए कई व्यवस्था की गई है।''

Recommended Video

    Kanwar yatra: आज से कांवड़ यात्रा शुरू, दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन से लेकर नियम तक

    उन्होंने आगे कहा, ''सभी को यातायात नियमों का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।''

    उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघनों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के जरिए मौके पर ही मुकदमा चलाया जाएगा।

    दिल्ली में 7,000 पुलिसकर्मी तैनात

    दिल्ली पुलिस ने लगभग 7 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इसके अलावा दिल्ली भर में जगह-जगह पर अस्थायी कंट्रोल रूम में स्थापित किए हैं, जो कावड़ यात्रा की चौबीसों घंटे निगरानी के लिए तीन-शिफ्ट शिफ्ट में काम करेंगे।

    सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस प्रशासन ने कई बैठकें आयोजित की हैं। इन इलाकों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी नजर रखी जाएगी।

    पूर्वोत्तर दिल्ली में सद्भाव का संदेश फैलाने और भक्तों की मदद के लिए अलग-अलग समुदायों के लोगों को शिविरों में तैनात किया जाएगा।

    दिल्ली भर में लगाए गए 200 कैंप

    यात्रा के दौरान कांवरियों की मदद के लिए दिल्ली भर में लगभग 200 कैंप लगाए गए हैं।कावड़ यात्री हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों से शहर में प्रवेश करेंगे और भोपुरा, अप्सरा, महाराजपुर, गाजीपुर और सिंघू जैसे अलग-अलग सीमा से गुजरेंगे। इन सीमाओं के आसपास के रूट और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

    दिल्ली में कौन-कौन से रूट रहेंगे डायवर्ट

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक रूट डायवर्जन योजना भी तैयार की है। यात्रियों को रानी झांसी रोड, बरफ खाना चौक से फायर स्टेशन तक, बुलेवार्ड रोड से आजाद मार्केट तक, गोकलपुरी फ्लाईओवर, 66 फुटा रोड, मौजपुर चौक, बदरपुर टी-प्वाइंट, मथुरा रोड और NH8 से रजोकरी बॉर्डर तक वाले रूट पर कम से कम यात्रा करने की सलाह दी गई है।

    इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से भारी परिवहन वाहनों को मोहन नगर से NH-24 की ओर मोड़ दिया जाएगा और वजीराबाद रोड पर या अप्सरा रोड के जरिए जीटी रोड की ओर ऐसे किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    जीटी करनाल रोड से आउटर रिंग रोड की ओर आने वाले सिटी बसों को छोड़कर भारी वाहनों को NH-24 की ओर मोड़ दिया जाएगा और उन्हें वजीराबाद रोड और जीटी रोड पर शाहदरा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    पुलिस ने मोटरसाइकिलों के साथ पीसीआर वैन और इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को भी तैनात किया है। पुलिस को तीन-शिफ्ट में काम करने का आदेश दिया गया है। प्रमुख सड़कों पर हजारों पुलिस अधिकारी, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक और अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+