Kanjhawala case: कौन है वो मिस्ट्री गर्ल? जो एक्सीडेंट के बाद अंजलि को छोड़कर भाग गई
Kanjhawala case: एक जनवरी के तड़के 3-4 बजे के बीच कथित तौर पर एक्सीडेंट में मरने वाली 20 वर्षीय महिला अंजलि हादसे के वक्त अकेली नहीं थीं। उनके साथ उनकी दोस्त निधि भी थी।

दिल्ली कंझावला एक्सीडेंट मौत मामले दिल्ली पुलिस को एक सीसीटीवी क्लिप मिली है। इस सीसीटीवी फुटेज में 20 वर्षीय महिला अंजलि, जिसकी कार से 12 किलोमीटर तक घसीटे जाने के बाद मौत हो गई, वह एक अन्य महिला के साथ थी। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि अंजलि हादसे के वक्त अकेले नहीं थी। पुलिस ने मामले को और गहराते हुए कहा कि दिल्ली के कंझावला इलाके में जब मारुति बलेनो कार ने अंजलि के स्कूटी को टक्कर मारी तो पीड़िता अपने एक दोस्त के साथ थी।

कौन है अंजलि के साथ दिखने वाली मिस्ट्री गर्ल?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अंजलि के साथ दिखने वाली लड़की उसकी दोस्त है। जिसका नाम निधि है। हालांकि पुलिस ने महिला की पहचान उजागर नहीं की है ना ही महिला मीडिया के सामने आई है। पुलिस ने कहा कि 20 वर्षीय महिला अंजलि के दोस्त के पैर में मामूली चोटें आईं जबकि अंजलि का पैर कार के एक्सल में फंस गया। इसके बाद पीड़िता को 13 किलोमीटर तक घसीटा गया। दुर्घटना के बाद अंजलि की सहेली मौके से चली गई।

पुलिस को नहीं किया अंजलि को फोन कॉल
पुलिस ने कहा कि हादसे के वक्त निधी वहां से भाई गई और बिना अधिकारियों को दुर्घटना की जानकारी दिए अपने घर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता के दोस्त का पता लगा लिया है। मंगलवार को उसके बयान दर्ज किए जाएगा। 20 वर्षीय पीड़िता की दोस्त की पहचान निधि के रूप में हुई है। 31 दिसंबर की रात करीब 1.45 बजे निधि और अंजलि नए साल का जश्न मनाने के बाद एक होटल से निकली थीं।

अंजलि ने गुलाबी रंग और निधि ने लाल रंग की जैकेट पहनी है
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अंजलि ने गुलाबी रंग की जैकेट पहनी हुई थी जबकि निधि ने लाल रंग की जैकेट पहन रखी थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि होटल से निकलते वक्त निधि स्कूटी चला रही है लेकिन कुछ देर बाद स्कूटी अंजलि चलाने लगती है। हादसे के वक्त अंजलि स्कूटी चला रही थी और निधि पीछे बैठे थी।












Click it and Unblock the Notifications